एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नए बने ट्यूबवेल से हो सकता है कालुबास की पेयजल समस्या का निराकरण, विभाग करे प्रयास

Published on: July 22, 2025

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा पहली बार बनाये गए तीन फेज ट्यूबवेल से कस्बे के कालुबास मोहल्ले के हजारों घरों की प्यास बुझाई जा सकती है। विदित हो कि कस्बे के नेचर पार्क में विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने “हरियाळो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया था उस दौरान नगरपालिका द्वारा ट्यूबवेल की घोषणा की गई जिसका निर्माण भी जल्द ही करवा दिया गया। मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका पहुंच कर चेयरमैन मानमल शर्मा व अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा का अभिनंदन किया साथ ही विधायक सेवा केंद्र पहुंचकर विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार प्रकट किया।

कालुबास की पेयजल समस्या को किया जा सकता है दूर

विधायक सारस्वत कस्बे की पेयजल आपूर्ति को सुधारने के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते है। उनके पास कालुबास की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का निराकरण करने का अवसर है। इस ट्यूबवेल के निर्माण से मोहल्लेवासियों को आस जगी है कि विधायक द्वारा अगर नवनिर्मित ट्यूबवेल से भवानीशंकर हौद, होली धोरा हौद एवं साबनिया कुआं हौद को जोड़कर हजारों घरों की पेयजल आपूर्ति को सुधारा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता देवे कि वन विभाग की भूमि पर बने ट्यूबवेलो से कालुबास के वार्ड एक स्थित हौद में पानी जाता है। वहां से इन सभी हौद में सप्लाई होता है। अगर नए बने ट्यूबवेल को भवानीशंकर हौद, होली धोरा हौद एवं साबनिया कुआं हौद से जोड़ दिया जाए तो वार्ड 1,2,3,35,37 के साथ वार्ड 39 व 40 के सैंकड़ो घरों की समस्या भी दूर हो जायेगी। जलदाय विभाग की सबसे बड़ी समस्या के निराकरण का अवसर नगरपालिका ने दिया है जिससे आमजन को काफी लाभ होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment