एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पुराने बस स्टैंड का हो रहा कायाकल्प, सब्जी ठेलों की रेहड़ियों से रास्ता जाम

Published on: July 21, 2025

The Khabar Xpress 21 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार स्थित पुराने बस स्टैंड जो पहले कीचड़ से और गंदगी से भरा रहता था उसका कायाकल्प हो रहा है। बस स्टैंड का समतलीकरण करके उसपर सीसी की जा रही है। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि इस जगह के यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री स्टैंड, ग्रामीण रूट की बसों के ठहराव की समुचित व्यवस्था की जायेगी। सुलभ कॉम्प्लेक्स का नवनिर्माण भी किया जायेगा।

रेहड़ी वालो ने बिगाड़ी व्यवस्था

बस स्टैंड की कायाकल्प की जहाँ चहुँ ओर प्रशंसा हो रही है तो बस स्टैंड के अंदर खड़ी रहनी वाली सब्जी की रेहड़ियों ने वहां की गलियों की व्यवस्था बिगाड़ के रख दी है। हालात इतने बदतर हो चुके है कि महामाया मिष्ठान भंडार की पूरी गली ही अवरुद्ध हो गई है। मोटरसाइकिल तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। गली में दोनों तरफ ही सब्जी ठेलों वालो ने घर लिया है। पूरी यातायात व्यवस्था ही बिगड़ गयी है। कस्बेवासियों की शिकायत है कि जितनी शानदार व्यवस्था नगरपालिका ने इस पुराने बस स्टैंड की की है उससे बदतर व्यवस्था बाहर गली की हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment