The Khabar Xpress 14 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने की दृष्टि से बजट 2025-2026 में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के माध्यम से हर परिवार को जोडते हुए 10 करोड़ पौधे लगाने एवं पालने का लक्ष्य रखा है। इस क्रम को सतत रखने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा Multi-Sectoral Programme के रूप में मिशन “हरयाळो-राजस्थान” की घोषणा की गयी।

श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार द्वारा आज जयपुर राजस्थान कौशल आजीविका निगम कैंपस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ समस्त प्रदेशवासियों की कुशलता व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर खादी ग्राम उत्थान विभाग के पूर्व निदेशक बद्री लाल मीणा राजस्थान प्रशासनिक सेवा में सेवानिवृत्त होशियार सिंह जी सहित राजस्थान कौशल आजीविका निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ विधायक पुत्र शिव सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण किया। शिव सारस्वत ने बताया कि “आओ प्रकृति को हरा भरा बनाये, जीवन मे एक पेड़ जरूर लगाये” के संकल्प को हर व्यक्ति को अपना ध्येय बना लेना चाहिए। इस दौरान सांवरमल सारस्वत, सीताराम सोनी, कानाराम सारस्वत, जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात हेमनाथ जाखड़, श्रीमती दुर्गा देवी, सूखा राम प्रजापत, सीताराम बिश्नोई, गिरधारी नायक, नरेंद्र सिंह यादव सहित सभी ने जाखड़ पैलेस के परिसर में आज श्रावण माह में बिल्वपत्र का पेड़ लगाया और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।








