The Khabar Xpress 14 जुलाई 2025। केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरे चरण में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके तहत ऐसे लोगों को सरकार घर दे रही हैं जो पहले चरण में घर अपने से वंचित रह गए हैं जैसा कि विदित है कि पीएम आवास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार के द्वारा पक्के मकान उपलब्ध करवाए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में घर बनाने के लिए लोगों को 250000 रुपए (ढाई लाख रुपये) की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी जितेंद्र सेवग ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा हाल के दिनों में पीएम आवास योजना के दूसरे चरण में आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है जिसके तहत ऐसे लोगों को सरकार के द्वारा पक्के मकान दिए जाएंगे जो पहले चरण में मकान पानी से वंचित रहे गए थे योजना के द्वारा उनका मकान देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा इस योजना के तहत उनको लोगों को 250000 रुपए (ढाई लाख रुपये) की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
पीएम आवास योजना 2.0 का प्रमुख उद्देश्य
जितेंद्र सेवग ने बताया कि पीएम आवास योजना 2.0 का प्रमुख उद्देश्य ऐसे लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करवाना है जिनके पास रहने का घर नहीं है जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो लेकिन घर बनाने के लिए अधिक पैसे की आवश्यकता होती है ऐसे में गरीब व्यक्ति घर बनाने में असमर्थ है इसी वजह से सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना की शुरुआत की गई है ताकि ऐसे लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करवाया जा सके।
पीएम आवास योजना 2.0 लाभ लेने की योग्यता
पीएम आवास योजना 2.O लाभ लेने की योग्यता निम्नलिखित प्रकार की निर्धारित की गई है जिसके संबंध में नीचे हम आपको विवरण दे रहे हैं-
- भारतीय नागरिक होना आवश्यक हैं।
- खुद का पक्का मकान नहीं होना चाहिए
- आवेदक की वार्षिक इनकम सरकार के द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप होने चाहिए जैसे-
- EWS वालों की वार्षिक आय 3 लाख तक
- LIG वालों की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख तक
- MIG वालों की वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख तक|
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट लगेंगे इसके बारे में नीचे हम विवरण दे रहे हैं-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट पहचान पत्र के तौर पर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन पट्टा
- स्वामित्व सम्बंधित दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया
इस वैकेंसी के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है जिसके बारे में हम आपको नीचे जानकारी दे रहे हैं-
- सबसे पहले, PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जाना होगा
- होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर Citizen Assessment ऑप्शन पर क्लिक करेंगे|

- आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको दो प्रकार के विकल्प“For Slum Dwellers” और “Benefits under 3 Components”। उनमें से किसी एक को आप सेलेक्ट करेंगे
- अब आप आधार नंबर यहां पर दर्ज करेंगे
- इसके बाद ओटीपी आएगा जिसे खाली बॉक्स में डालकर आपको वेरीफाई करना है

- अब आपके सामने आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण आपको देना हैं।
- इसके बाद आप आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर देंगे।
- उसके बाद आप अपना आवेदन यहां पर जमा कर देंगे
- आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेंगे
- इस तरीके से आप यहां पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।








