एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हनुमान धोरा व कालूबास में सघन वृक्षारोपण अभियान आयोजित, विधायक ताराचंद सारस्वत ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

Published on: July 14, 2025

The Khabar Xpress 14 जुलाई 2025। हरियाळो राजस्थान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान धोरा एवं कालूबास क्षेत्र में आज सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हनुमान धोरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सारस्वत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की।

इसके पश्चात कालूबास क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि आमजन की सहभागिता से ही ऐसे अभियान सार्थक सिद्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा इस क्षेत्र में शीघ्र ही एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जाएगा ताकि पौधों की सिंचाई में कोई समस्या न आए। साथ ही बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान आपणों गांव सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से विधायक श्री ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मालमल शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, उपखण्ड़ अधिकारी उमा मित्तल, वन विभाग एसीएफ सत्यपालसिंह, नगरपालिका ईओ अविनाश शर्मा, रेंजर सुभाष कुमार अतिथि के रूप के मौजूद रहे और पार्क विकसित करने की मोहल्ले के युवाओ की सोच की सराहना की।

इस दौरान कार्यक्रम में पार्षद जगदीश गुर्जर, पार्षद रजत आसोपा, महेश राजोतिया, शहर महामंत्री मदन सोनी, पार्षद रामसिंह जागीरदार, मूलचंद इंदौरिया, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, सीताराम सोनी आदि भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद फूसाराम पारीक, पुखराज पारीक, नारायण नाई, अमित पारीक, महावीर बोहरा, धर्मचंद्र नाई, श्रीचंद नाई, ओमप्रकाश नाई, भरत सोलंकी, महेन्द्र नाई, बालकिशन आसोपा, विमल नाई सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात लड्डूओं का प्रसाद भी वितरण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment