एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव बेनीसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास, सैंकड़ो ट्रेक्टरो पर बैठ कर विधायक का स्वागत करने पहुंचे ग्रामीण

Published on: July 13, 2025

The Khabar Xpress 13 जुलाई 2025। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित योजना 33/11 केवी जीएसएस, हेमासर फांटा, बेनीसर का आज भव्य शिलान्यास श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के करकमलों से सम्पन्न हुआ। यह परियोजना क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने कहा कि इस जीएसएस के निर्माण से किसानों और आमजन को मजबूत बिजली नेटवर्क मिलेगा, जिससे वोल्टेज की समस्या समाप्त होगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार, यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी निरंतर विकास कार्य जारी हैं और आगे भी गति पकड़ेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बेनीसर, हेमासर और भोजस गांवों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उमंग और उत्साह से 100 से अधिक ट्रैक्टरों की रैली के माध्यम से विधायक श्री सारस्वत का भव्य स्वागत किया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर भूमि दानदाता सोहन गोदारा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोहन नाथ, सुखवीर भार्गव, बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता चंद्रेश यादव सहित बेनीसर से मोहननाथ सिद्ध, सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, उत्तमनाथ सिद्ध, देवनाथ सिद्ध, श्रवण मेघवाल, भोजास से श्रवण सिंह, राजू सिंह राजपुरोहित, हेमासर से अशोक शर्मा, श्यामसुंदर सारस्वत आदि के साथ सैंकड़ों किसान और आमजन सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस क्षण को गौरवमयी बनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment