एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय का बीकानेर के जयमलसर में लोकार्पण

Published on: July 11, 2025

The Khabar Xpress 11 जुलाई 2025। राजस्थान ने आज एक नया इतिहास रचा — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता और संकल्प से प्रेरित होकर देश का पहला राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय का भव्य लोकार्पण बीकानेर के जयमलसर में संपन्न हुआ।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयमलसर में देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक कन्या विद्यालय, पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके लिए भामाशाह श्री पूनमचंद राठी द्वारा 108 करोड़ रुपए राशि की भूमि और भवन शिक्षा विभाग को समर्पित की गई है।

विद्यालय का निर्माण रामनारायण राठी चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की ओर से भामाशाह पूनमचंद राठी द्वारा 108 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसमें विशाल भवन, खेल परिसर और आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा, “यह विद्यालय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साहसी निर्णय का परिणाम है, जो बेटियों को समान अवसर देकर राष्ट्र रक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम है। राठी परिवार का योगदान अनुकरणीय है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय के लिए भामाशाह पूनमचंद राठी के दान किए 108 करोड़ ने उनका नाम अमर कर दिया है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी की तरह मीठा होता है दानदाताओं का दान दिया धन

भामाशाह श्री पूनमचंद राठी ने भूमि से जुड़े दस्तावेज केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और शिक्षा मंत्री को भेंट किए।

विद्यालय में छात्राओं को घुड़सवारी, शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल सहित 13 प्रकार की आधुनिक खेल और सैनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह संस्थान आने वाले वर्षों में देश की बेटियों को रक्षा सेवाओं के लिए तैयार करेगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “अब राजस्थान की बेटियां भी सोफिया कुरैशी और कर्नल व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाओं की राह पर चलकर देश का नाम रोशन करेंगी।”

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भी भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक चेतना का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा, “यह सिर्फ विद्यालय का उद्घाटन नहीं, एक नए युग का आरंभ है — जहाँ नारी शक्ति राष्ट्र रक्षा में दृढ़ता से कदम रखेगी।”

इस दौरान पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, श्याम पंचारिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, बनवारी शर्मा, श्रीमती सूरज देवी दिलावर, श्रीमती श्यामा देवी राठी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चंपालाल गैदर, डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह राजपुरोहित, द्वारका प्रसाद पचीसिया, किशन मूंधड़ा, संपत पारीक, शिवलाल तेजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, भामाशाह परिवार के सदस्य, ग्रामीणों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment