एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

Published on: July 11, 2025

The Khabar Xpress 11 जुलाई 2025। गौसेवी एवं सत्संग प्रेमी ब्रह्मलीन संत श्रीकृष्णानंदजी महाराज का पादुका पूजन गुरु पूर्णिमा के दिन उनके शिष्य बड़ी श्रद्धा से करते हैं। 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा के दिन उनके शिष्यों द्वारा पादुका पूजन श्रीमाधोपुर में भाव-भक्ति से किया गया। अभी कृष्णानंदजी की पादुका श्री माधोपुर में हैं,अब ये चरण पादुकाएं बरसाना (ब्रज) ले जाई जाएंगी। फिर वहां से धूमधाम से श्रीडूंगरगढ लाई जाएंगी आगामी 19 जुलाई को सायं 5 बजे ये पादुकाएं गोपाल गौशाला पहुंचेंगी, वहां से भक्तजन कीर्तन करते हुए आडसरबास के नव निर्मित श्री राधा-कृष्ण कुंज ( भत्तूदेवी सोमानी स्मृति भवन) में लाकर पधराई जाएगी और प्रति दिन पूजन होगा तथा सुबह सायं श्रीमद्भगवत गीता, रामचरित मानस के पाठ, तथा हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन होगा। श्रीकृष्णानंद जी महाराज के वर्ष पर्यंत कार्यक्रमों के सुन्दर निष्पादन के लिए उनके शिष्य मंडल की एक समिति बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण सोमानी हैं, मंत्री- श्री बाबूलालजी लखोटिया हैं।

श्रीडूंगरगढ में पादुका प्रवेश के दिन भव्य समारोह होगा। इससे पूर्व नव निर्मित श्री राधा-कृष्ण कुंज भवन के उद्‌घाटन के उपलक्ष्य में चुन्नीलाल जी सोमानी परिवार की ओर से 16 जुलाई को सायं प्रसाद कार्यक्रम भी होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment