एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

एक देश-एक विधान के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया याद

Published on: June 23, 2025

The Khabar Xpress 23 जून 2025। आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, “एक देश – एक विधान” के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर देश-प्रदेश के सभी भाजपा कार्यालयों एवं कार्यकर्ताओं ने इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर डॉ मुखर्जी को याद किया। भाजपा कार्यालय में शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके अद्वितीय योगदान और बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत माता की सेवा हेतु जेल में अपने प्राण अर्पण किए, उनका योगदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, शहर महामंत्री मदन सोनी, पार्षद जगदीश गुर्जर, संदीप कायल, केके जांगिड़, गजानंद दाधीच सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। महेश राजोतिया,भरत सुथार, महेंद्र पारीक, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, रोशन अली, फतेह सिंह जांगिड़, मनोज कायल, चांदरतन घोटिया, अर्जुनलाल शर्मा, पवन इंदौरिया, भरत जोशी, महेन्द्र पारीक, लोकेश सिद्ध, रामकिशन दर्जी, जितेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

पाली सोमनाथ भाजपा मंडल में महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वें बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी गई। प्रभारी रितेश छाजेड़ ने डॉ मुखर्जी द्वारा जनसंघ स्थापना में उनके अमूल्य योगदान को बताया। विधान सभा संयोजक रितेश छाजेड़, उप महापौर ललित प्रतिमाणी, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, शिवराम जाट, मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार, कार्यक्रम संयोजक मनीष जावा, सह संयोजक मुकेश प्रजापत, रवि माली प्रदेश संगठन मंत्री, प्रताप सिंह मारवाड़ी, मुकेश सिंह कर्णावत, रामेश्वर सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र निहलानी, राकेश जोशी, शेरू मोहम्मद, कल्याण सिंह सोलंकी, प्रीतम सोलंकी, आशीष तिवाड़ी, अन्नू सोलंकी, रामचंद्र तोशावरा, ममता बोहरा, चंपालाल प्रजापत आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment