एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

केंद्र सरकार की हठधर्मिता और निरंकुश नीतियों के विरूद्ध पेंशनर्स समाज शाखा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पेंशनर्स ने कहा यह काला कानून…

Published on: June 23, 2025

The Khabar Xpress 23 जून 2025। स्थानीय पेंशनर्स समाज शाखा ने राज्य फेडरेशन के आह्वान पर स्थानीय ईकाई ने अपना रोष प्रकट करते हुए सोमवार को एसडीएम उमा मित्तल को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सभी पेशनर्स ने सभाभवन में आक्रोश बैठक का आयोजन भी किया। केंद्र सरकार द्वारा नए वित विधेयक में पेंशन भोगी कार्मिकों के हित पर वार करने वाले काले कानून के विरोध में बीकानेर जिला उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने सरकार की इस नीति को काले अध्याय की संज्ञा देते हुए कहा कि इस कर्मचारी विरोधी सरकार का यह कदम निंदनीय है। स्थानीय शाखा के मंत्री सत्यनारायण योगी ने बताया कि इस काले कानून को अगर लागू किया गया तो पूरे प्रदेश के पेंशनर्स आंदोलन को मजबूर हो जायेंगे। स्थानीय शाखा अध्यक्ष करणीसिंह बाना जारी होने वाले वित विधेयक पर पुनर्विचार कर समाधान के लिये मार्ग प्रशस्त किये जाने की बात कहीं। उपाध्यक्ष एवं नगर के साहित्यकार सत्यदीप बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी पेंशन को मौलिक अधिकार माना है,तो केंद्र सरकार का हित विरूद्ध निर्णय लिया जाना निरंकुशता की पराकाष्ठा है। इस हठधर्मी निर्णय के विरूद्ध चरणबद्ध आंदोलन का मार्ग ही विकल्प रहेगा। सभी नेे निर्णय लिया कि इस काले कानून के खिलाफ राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के निर्देशानुरूप स्थानीय उपखंड अधिकारी महोदया के मार्फत विरोध ज्ञापन केंद्र सरकार को भिजवाया जाये। इस दौरान भंवर लाल भोजक, गोपीराम नाई, हरफूल सिंह, कालूराम पुरोहित, भवानी, डालूराम, प्रभुराम बाना, डूंगर राम गोदारा सहित कई लोग मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment