एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

निजी शिक्षा सेवा में रोजगार के अवसर, जेपीएस में अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के साक्षात्कार आज, इच्छुक अभ्यर्थी पहुंचे संस्थान

Published on: June 18, 2025

The Khabar Xpress 18 जून 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े निजी शिक्षण संस्थानो में से एक जयपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) ने आगामी सत्र के लिए अनुभवी, योग्य एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जेपीएस के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए संस्थान में आगामी सत्र के लिये प्री प्राइमरी से लेकर व्याख्याताओं तक के साक्षात्कार आज बुधवार को होंगे। अनुभवी एवं योग्य अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि गत सत्र में संस्थान ने अपने परीक्षा परिणामो से दर्शा दिया है कि विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य को उच्च स्तर पर ले जाने में किसी भी प्रकार कमी नहीं आने दी जायेगी।

इस सम्बन्ध में आज बुधवार, 18 जून 2025 को साक्षात्कार रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे तक पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं।

जेपीएस में शिक्षा के उच्च स्तर को बनाये रखते हुए इस सत्र में कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए हिंदी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, जीव विज्ञान, भूगोल, अंग्रेज़ी सहित PGT शिक्षकों के साक्षात्कार लिये जायेंगे। साथ ही कक्षा 6वीं से 10वीं तक TGT शिक्षक (संस्कृत सहित), शारिरिक शिक्षक (PTI), कक्षा 3 से 5वीं तक सभी विषयों के साथ साथ पूर्व प्राथमिक अनुभाग (Pre-Primary) के लिए अनुभवी शिक्षक व शिक्षिकाओं की भर्ती भी की जानी है।

निदेशक ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों को सम्बन्धित विषय में स्नातक या स्नातोकोत्तर किया होना चाहिए, साथ ही उनके पास B.Ed, M.A, M.S जैसे शैक्षिक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने सीवी (CV) ईमेल jpssridungargarh02@gmail.com पर भी भेज सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए 7023301076 या 7023301077 पर संपर्क कर सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment