नयें ट्यूबवेल की बोरिंग पर विधायक ताराचंद सारस्वत का जेतासर निवासियों ने जताया आभार

The Khabar Xpress 09 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत लगातार सतत प्रयासरत है कि क्षेत्र के निवासियों की पेयजल समस्या का निस्तारण किया जाए। जिले से लेकर प्रदेश के मुखियाओं के समक्ष क्षेत्र के पेयजल संकट को लेकर हर मुमकिन कोशिशें की जा रही है। कस्बे में नई पाइप लाइन डालने का कार्य हो चाहे क्षेत्र के गांवों में नाकारा पड़े ट्यूबवेल को पुनः शुरू करवाना या फिर नए ट्यूबवेल बनवाना, विधायक हर सम्भव कोशिश कर रहे है। आज सुबह ही क्षेत्र के सबसे नजदीकी गांव जेतासर में ट्यूबवेल बोरिंग मशीन लगवाकर बोरिंग शुरू करवाई।

\"\"

जेतासर ग्रामवासियों गोपदास स्वामी, चुनदास स्वामी, सत्यनारायण सारस्वत, मोटगर गुसाईं, भंवरलाल सारस्वत, गणेशगर, बजरंग दास स्वामी, कानाराम सारस्वत, ईश्वर सारस्वत, मुखराम प्रजापत, सितगर, श्रवण कुमार सारस्वत, अर्जुनलाल सारस्वत, किसनाराम मेघवाल ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। गोपदास स्वामी ने बताया कि इस ट्यूबवेल के निर्माण से गांव के आधे से ज्यादा घरों की प्यास बुझेगी।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1DTqN7Jopr/

Leave a Comment