एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ प्रधान ने सुनी क्षेत्रवासियों की पुकार, पेयजल संकट से मिलेगी निजात, दो गांवों में ट्यूबवेल बोरिंग शुरू

Published on: June 8, 2025

The Khabar Xpress 08 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे है। मोमासर एवं लखासर ग्रामवासियों द्वारा अवगत करवाने के बाद प्रधान श्रीमती सावित्री देवी गोदारा के प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लखासर के तेजा मंदिर में ट्यूबवेल खुदाई मशीन से ट्यूबवेल बोरिंग करवाना शुरू किया। लखासर में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोUदारा का सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी एवं ग्रामवासियों ने आभार जताया एवं इस कार्य को जनहितकारी बताया।

क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में भी गांव के दिखनादा मोहल्ले में
प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने ट्यूबवेल में मोटर डाल कर चालू करवाया। विदित हो कि इस ट्यूबवेल की खुदाई दो महीने पूर्व ही हो गई थी। जिसे मोटर और पाइप डालकर शुरू करवाया गया। ग्रामवासियों ने बताया कि इस ट्यूबवेल से गांव की आधी आबादी की प्यास बुझेगी। समस्त ग्रामवासियों ने प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का आभार जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment