The Khabar Xpress 07 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ की यातायात व्यवस्था की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है। आमजन की शिकायते रहती है कि कस्बे में यातायात नियमों की पालना कोई भी नहीं करता। नाबालिग मोटरसाइकिल लिए घूमते है तो दोपहिया एवं चार पहिया गाड़ियों को वाहन चालक कहीं भी खड़े करके चले जाते है। कई मोटरसाइकिलो के साइलेंसर इतनी आवाज़ करते है कि ध्वनि प्रदूषण के साथ कानो में कर्कशता पैदा करते है। जनप्रतिनिधियों एवं संस्थाओं द्वारा कई बार इस मुद्दे को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के सामने उठाया गया है। जिसका कभी निस्तारण नहीं होता। कस्बे के मुख्य बाजार की हालत इतनी दयनीय है कि अगर कोई इमरजेंसी भी आजाये तो भी ये वाहन बीच मे ही खड़े मिलेंगे। पुरानी घासमंडी रोड हो चाहे अमीर पट्टी या फिर मुख्य बाजार सभी जगह हालत खराब है। घुमचक्कर की सर्विस रोड को तो जैसे पार्किंग स्थल बना रखा है। झंवर बस स्टैंड से लेकर घुमचक्कर तक और घुमचक्कर से कालू बायपास तक सर्विस लाइन पर बेतरतीब वाहन खड़े मिलते है। ऐसा लगता है कि ये हालात प्रशासन के काबू में ही नहीं है। कभी कभार प्रशासन जागता है और ऊँट के मुंह मे जीरा की कार्यवाही कर वापिस सो जाते है। आज पुलिस विभाग द्वारा घुमचक्कर पर अवैध वाहनों एवं मोटरसाइकिल पर कार्यवाही की गई। पुलिसकर्मी एएसआई रामवतार के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल अनिल कुमार व आरएसी जवानों द्वारा 13 गार्डर लगी हुई गाड़ियों के चालान चालान काटे गए तथा साथ ही बिना नम्बर की 19 मोटरसाइकिलो को सीज किया गया।











