The Khabar Xpress 31 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की युवा, ऊर्जावान कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी का राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव नियुक्त होने के बाद प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ में महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में अभिनन्दन हुआ। 30 मई को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए सतत प्रयत्नशील नीरू चौधरी को महिला प्रदेश कांग्रेस कमेठी में महासचिव बनाने पर छात्रावास परिसर में साफा, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि समाज की महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है, ये महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा जागरूकता के लिए अच्छी बात है। आज जरूरत है कि समाज को महिला जागरूकता एवं शिक्षा हेतु राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर इन्हें प्रोत्साहन देना होगा । इस अवसर पर श्रवण कुमार भाम्भू, सुशील सेरडिया, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहे।











