The Khabar Xpress 30 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। शाम 3 बजे के बाद तेज़ अंधड़ के साथ तेज़ बारिश भी आई। तेज़ हवाओं और बारिश से कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कोमल टेलीकॉम के सामने वाला पीपल के पुराने पेड़ की डालियां टूट गयी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर की रेलिंग्स पर निजी खर्चे पर बैनर-पोस्टर लगाए हुए है। तेज़ हवाओं के दबाव पड़ने से बैनर के साथ-साथ घुमचक्कर कि रेलिंग्स भी उखड़ कर उड़ गई एवं टूट गयी। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर ये बैनर निजी स्वामित्व से लगते है और निजी फायदे के लिए इस्तेमाल होते है। लगाने वाले को मेहनताना मिलता है लेकिन सरकार को न के बराबर। पहले तो नगरपालिका द्वारा टेंडर होते थे शायद अब वे भी नही होते जिससे इन बैनरों के कारण टूटी हुई रेलिंग्स को भुगतना सरकार को ही पड़ेगा। बात यही है कि मुनाफ़ा कोई ओर कमाये नुकसान सरकार का होये।
देखे वीडियो….
https://www.facebook.com/share/r/18gMsG6BFE/











