एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अघोरी नृत्य, धरती धोरा री से शुरू होकर ऑपरेशन सिंदूर की देशभक्ति से ओतप्रोत रहा श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह, हजारों लोग रहे साक्षी, देखे कार्यक्रम के विशेष फोटो

Published on: May 26, 2025

The Khabar Xpress 26 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ का स्थापना दिवस समारोह 25 मई की रात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रहा। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा आयोजित श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों नागरिको ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई एवं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकार हनुमान कुदाल द्वारा गणेश वंदना के साथ कि गयी। इसके बाद धरती धोरा री की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ के ही जाये जन्मे एवं देश के प्रसिद्ध कलाकार छोटूसिंह रावणा के साथ अपने कार्यक्रम देने वाले राकेश प्रजापति ने भी अपने भजनों से सभी को आनंदित किया।

अघोरी नृत्य रहा विशेष आकर्षण

हजारों लोगो का जनसमुदाय तब रोमांचित हो गया जब दिल्ली से आये राहुल चक्रधारी के पार्टी ने अघोरी नृत्य की प्रस्तुति दी। भगवान महादेव एवं पार्वती के संग उनके अघोरी भक्तों द्वारा मंचित संगीतमय नाट्य ने पूरे समारोह स्थल का रंग ही बदल कर रख दिया। कलाकारों द्वारा महाकाल के साथ नृत्य ने हर किसी को रोमांचित करके रख दिया। हर दर्शक सांस थामे उनकी प्रस्तुतिकरण को निहारता ही रह गया।

छोटूसिंह रावणा ने जीता सबका दिल

श्रीडूंगरगढ़ की धरा पर इतने बड़े कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दने आये देश के प्रसिद्ध कलाकार छोटूसिंह रावणा ने अपने भजनों, राजस्थानी लोकगीतों एवं देशभक्ति से ओजस्वित गानों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। रावणा के भजनों पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा भी स्टेज पर नाचने पर मजबूर हो गए।

छोटूसिंह रावणा के प्रसिद्ध भजन तीन बाण धारी और लीलण पर दर्शक झूम उठे और अपनी जगह पर नृत्य करने लग गए। कार्यक्रम शाम 8:30 बजे आरम्भ हुआ जो देर रात 2:30 तक वैसे ही चलता रहा। श्रोताओ की भीड़ अर्धरात्रि के बाद तक ही बैठी रही। सभी कलाकारों एवं अतिथियों का स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा और श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति के सदस्यों द्वारा साफा और मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक संत भाईश्री संतोष सागरजी, गत वर्ष के भामाशाह भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, विनोद गुरावा, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी भी मौजूद रहे। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में व्यवस्था बनाये रखने के लिए श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर सहित सफाईकर्मियों एवं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना के पूरे स्टाफ का आभार जताया।

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा भी झूमते दिखे
10 साल की गौरी ने अपने नृत्य से जीता सभी का दिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment