एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जिला कांग्रेस द्वारा “संविधान बचाओ विशाल रैली” का बीकानेर में हुआ आयोजन, शामिल हुए शहर व देहात के कांग्रेसजन

Published on: May 26, 2025

The Khabar Xpress 26 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित “संविधान बचाओ रैली” अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व रैली प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर के संयुक्त नेतृत्व में तथा पीसीसी जिला प्रभारी विधायक शिमला नायक के सानिध्य में “संविधान बचाओ रैली” (वाहन रैली) बीकानेर के रतन बिहारी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक आयोजित हुई। रतन बिहारी पार्क में रैली शुरू करने से पूर्व पहलगांव आतंकी हमले व ऑपरेशन सिन्दूर में शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो बीड़ा उठाया है, इसको अंजाम तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग कर विपक्षियों को परेशान करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा सरकार आई है, तब से आमजन त्राहि त्राहि कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी ने बताया कि बीकानेर में संविधान बचाओ रैली में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया । चौधरी ने कहा कि संविधान बदलने की बीजेपी की मंशा को कांग्रेस पार्टी कभी होने नहीं देगी। ये संविधान इस देश की आत्मा है ताक़त है ।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि भाजपा देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया, कार्यपालिका, निर्वाचन आयोग, विधायिका, यहाँ तक कि न्यायपालिका को भी अपने कब्जे में कर शासन चला रही है।
पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा लगातार हमारे संवैधानिक मूल्यों पर आघात कर रही है।अपने खिलाफ उठने वाली विरोध की हर आवाज को कुचलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।हमारा संविधान देश की आत्मा है, इसे कमजोर करने वाली हर ताकत का मिलकर मुकाबला करना होगा।
लूनकरनसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र और संविधान की सच्ची रक्षक रही है।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों लगातार दुरुपयोग कर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है।

अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, विक्रम स्वामी, हरिराम बाना, महिपाल सारस्वत आदि ने भी सम्बोधित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment