एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जल्द होगा पानी की समस्या का निदान, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने जल संकट के मुद्दे पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, मुख्य सचिव जल विभाग भास्कर ए सावंत तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार से की मुलाकात

Published on: May 14, 2025

The Khabar Xpress 14 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ते जल संकट और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को लेकर विधायक ताराचंद जी ने राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, मुख्यसचिव जल विभाग भास्कर ए सावंत तथा अतिरिक्त मुख्यसचिव जल विभाग अभय कुमार से जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्यसचिव जल विभाग भास्कर ए सावंत के साथ

इस दौरान विधायक ताराचंद जी ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, पाइपलाइन विस्तार, नलकूपों की मरम्मत, और नई जल परियोजनाओं की मांगों से मंत्री महोदय व अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन हित में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और वितरण के लिए प्रतिबद्ध है

अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाएगी और क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

अतिरिक्त मुख्यसचिव अभय कुमार के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment