एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पानी के लिए त्राहिमाम, कस्बे के नागरिकों ने खोली पेयजल आपूर्ति की पोल

Published on: May 8, 2025

The Khabar Xpress 08 मई 2025। भीषण गर्मी के साथ अब पानी में भी आग लगने लगी है। घरों में नलों ने टपकना बंद कर दिया। पूरे कस्बे में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। जो जवाबदेह है वे भी कुछ कर नहीं पा रहे है। कस्बे के हालात ऐसे है कि जो पेयजल आपूर्ति हर दूसरे दिन होती थी अब वही 4 दिनों में तो कभी कभी 10 दिनों तक नहीं हो सकती। नागरिक महंगे दामों में टेंकरो से पानी डलवाने के लिए मजबूर है।

कस्बे के नागरिकों ने खोली पेयजल आपूर्ति की पोल

कस्बे के वार्ड 2 की महिलाएं मंगलवार सुबह ही पानी सप्लाई के लिए वार्ड 1 में स्थित टंकी पर पहुंच गई। जहां मौजूद कार्मिक ने बताया कि जलहोद में ही पानी नहीं है। पास में बना ट्यूबवेल ही काफी दिनों से बन्द पड़ा है जिसे ठीक करने के लिए विभाग और ठेकेदार को बोल दिया है लेकिन अभी तक इसकी कोई सुध नहीं ले रहा। दूसरे ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति भी सुचारू नहीं हो रही है। कार्ड 3 के निवासी बजरंग छींपा ने बताया कि लगातार 10-10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। हम जाए तो जाए कहाँ ? वार्ड 1 के निवासी ओमप्रकाश ओड ने बताया कि इस वार्ड की भी समस्या गम्भीर है। वार्ड 35 के शिवप्रसाद मालपानी, गिरधारी बिहानी, शंकर बिहानी, धनराज बागड़ी ने इन बिगड़े हालातो पर रोष जताया। गिरधारी बिहानी ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के निवारण के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत से फोन पर वार्ता की थी और उन्होंने इसे सुधारने का आश्वासन दिया। वार्ड 5 के छत्तर जैन ने बताया कि उनके भी वार्ड में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। पेयजल के लिए उन्हें टेंकरो पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वार्ड 28 के राहुल दर्जी ने बताया कि पेयजल संकट की शिकायत भी सुनने वाला कोई नहीं है। मोहल्ले में हालात बदतर स्थिति में है। वार्ड 30 के निवासी शिवलाल सारस्वत ने कहा कि कितनी ही बार फोन कर दिया जाए या राजस्थान सम्पर्क में शिकायत दर्ज करवा दे लेकिन विभाग के कर्मचारीऔर ठेकेदार सुनवाई नहीं कर रहे। वार्ड 35 के उमाशंकर तिवारी, वार्ड 6 के विमल सैनी, वार्ड 34 के योगेश सेवग, वार्ड 20 निवासी अकरम बेहलिम, ओमप्रकाश गुरावा ने बताया कि वार्ड 31 व 32 में भी स्थिति बदतर है तो वार्ड 40 के श्याम पारीक ने हालात नहीं सुधरने पर वाटर वर्क्स के घेराव की चेतावनी दी। सूर्या पब्लिक स्कूल के मूलचंद स्वामी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले नोनिहालो को भी पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। वार्ड 23 व 24 में सप्ताह में एकबार पानी सप्लाई किया जा रहा है। वार्ड 29 के कुंदन सोनी व बजरंग डाकलिया, वार्ड 4 व 7 के अनिलकुमार वाल्मीकि, वार्ड 12 के दिलशाद शेख, कस्बे के जागरूक नागरिक रंजीत नाई व रामानंद सारस्वत ने बताया कि बिग्गाबास के वार्ड 23-24-25 के हालात भी बदतर है। वार्ड 31 निवासी युवा सुशील पारीक ने बताया कि शिवधोरा आडसर बॉस में पेयजल आपूर्ति संकट गहराया हुआ है। बिग्गाबास की मातृशक्ति रतन सारस्वत ने संपूर्ण मोहल्ले की पेयजल आपूर्ति को ही दयनीय हालत में बताया।

वार्ड नंबर 3 के वाशिंदे बजरंग दर्जी ने बताया कि हमारे तो पाइपलाइन ही नहीं है। वार्ड नंबर 3 कालू रोड के सामने बस्ती के हालात बेहद ही खराब है। पार्षद साहब को कई बार अवगत करवाया तो कहते हैं कि बस्ती नगरपालिका में नहीं है। जबकि वोट लेते वक्त झूठे वादे किए जाते है। किसी मेंबर या नेता को कहे तो कहते हैं बस्ती कन्वर्ट नहीं है लेकिन वोट वाले टाइम सारी सारी कन्वर्ट है।

श्रीडूंगरगढ़ के युवा जागरूक सेवादार शूरवीर मोदी ने शहर के हालात बयान करते हुए कहा कि मत पूछ हाल ए दिलदार सनम शहर का हर रग दुखती है इस समूचे शहर की…..

वार्ड नंबर 8 के निवासी जितेंद्र सारस्वत ने बताया कि जलदाय विभाग को बहुत बार अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान आज दिनांक तक हुआ नहीं

वार्ड 19 के निवासी गोपाल बिहाणी ने कहा कि 19 नंबर वार्ड में तो आदत सी हो गई है। सर्दी में पानी नहीं आ रहा तो गर्मी में तो आशा ही क्यों करें ?

मिंग्सरिया निवासी शिवरतन नाई ने बताया कि गांव के दोनों ट्यूबवेल खराब पड़े है विभाग को कितनी ही बार शिकायत कर दी है। हमारी तो ना राज सुन रहा है ना राम। ग्रामवासी हर टैंकर के हजारों रुपए चुका रहे है।

सुधर जाओ, सुधार करो

पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम मची है। लेकिन व्यवस्था में सुधार के लिए कोई जतन नहीं दिख रहे। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। पानी सिर से गुजर चुका है। ऐसा न हो पानी को लेकर लोग खुद ही हालात से निपट ले। बेहतर होगा जलदाय विभाग इस मसले पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाए। उपलब्ध साधन-संसाधनों का बेहतर उपयोग कर व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास करे। भविष्य के लिए पानी बचाने पर फोकस करे। भूजल लेवल बढ़ाने पर काम करे। क्योंकि बिन पानी सब सून।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment