एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में ब्लेक आउट बना मजाक, कुछ जागरुको के अलावा सभी लापरवाह, नगरपालिका प्रशासन रहा लापरवाह, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस रही सक्रिय

Published on: May 7, 2025

The Khabar Xpress 07 मई 2025। जब पूरा बीकानेर जिला ब्लेक आउट की मॉकड्रिल के प्रति सजग था और प्रशासन हर संचार माध्यमों से ब्लेक आउट की पालना करने के बारे में बता रहा था तब श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कुछ जागरूक नागरिकों के अलावा नगरपालिका प्रशासन सहित सभी लापरवाह और बेपरवाह दिखे।

देश की सुरक्षा पर भी लापरवाह, देशभक्ति सिर्फ सोशल मीडिया तक

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद 6और 7 मई की रात्रि के दरमियान भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा पाक की नापाक करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना द्वारा की गई इस कार्यवाही से देश के हर आम आवाम में देशभक्ति की भावना का ज्वार उमड़ पड़ा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई भी दिया। आज पूरे देश मे आकस्मिक सुरक्षा के मद्देनजर मॉकड्रिल की गई और बीकानेर सहित देश के कई राज्यो एवं शहरों में ब्लेक आउट किया गया। बीकानेर प्रशासन ने भी 8:15 से 8:30 तक मॉकड्रिल का अभ्यास कार्यक्रम रखा जिसमे जिले के सभी कस्बों एवं गांवों में एकसाथ ब्लेक आउट किया जाना था लेकिन श्रीडूंगरगढ़ की कुछेक जागरूक नागरिकों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर नागरिक लापरवाह ही दिखे। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना वृताधिकारी निकेत पारीक के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुख्य बाजार में तैनात रहा। जैसे ही ब्लेक आउट का समय हुआ कुछ जागरूक नागरिकों ने स्वतः ही अपने विद्युत उपकरण बन्द कर लिए। कुछ वाहन चालको ने अपने वाहन थाम लिए तो सोशल मीडिया पर देशभक्ति की अलख जगाने वाली युवा पीढ़ी के वाहनों के पहिये ऐसे ही चलते रहे।

सोशल मीडिया पर देशभक्ति में सबसे आगे रहने वाली युवा पीढ़ी अपनी मोटरसाइकिल पर शहर की गलियों में ब्लेक आउट की धज्जियां उड़ाते हुए दिखी तो श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने भी प्रशासनिक आदेशो की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं रखी। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजारों सहित कस्बे की गलियों में विद्युत खम्बो पर रोडलाइट जलती रही। जहां श्रीडूंगरगढ़ पुलिस प्रशासन शहर की सड़कों पर था तो नगरपालिका ने शहर की गलियों में ब्लेक आउट के दौरान शहरवासियों को टेम्पो पर माइक द्वारा सूचना देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। कस्बे की हाई मास्ट लाइट्स जलती रही तो सड़को की रोडलाइट बिना रुकावट जलती रही। कुछ जागरूक युवाओं ने कहा कि जो रोडलाइट आम दिनों में नहीं जलती वे भी आज जल रही थी।

घरों की लाइट्स बन्द लेकिन रोडलाइट रोशन
मुख्य बाजार में भी रहा यहीं हाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment