पुर्व विधायक स्व. किसनाराम नाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर सेन समाज ने किया याद

The Khabar Xpress 15 अप्रेल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक एवं सेन समाज के वरिष्ठ नेता स्व. किसनाराम नाई के देहावसान पर सेन समाज, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सेन मंदिर प्रांगण में हुई श्रद्धांजलि सभा मे समाज के गणमान्यजनों के साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर पुर्व विधायक को याद किया। सभा मे सर्वप्रथम उपस्थित समुदाय ने पुर्व विधायक की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा मे मौजूद श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पुर्व विधायक के साथ बिताए हुए अपने संस्मरणों को याद करते हुए बताया कि स्व किसनाराम नाई क्षेत्र के जननेता थे। वे आमजन के लिये सुलभ उपलब्ध रहते थे। कोई भी व्यक्ति उनके पास फरियाद लेकर पहुंच सकता था। कांग्रेस नेता विमल भाटी ने कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद भी स्व. किसनाराम नाई ने अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है। आज के जनप्रतिनिधियों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। सेन समाज के पुर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बताया कि स्व. किसनाराम जी सादा जीवन उच्च विचार वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपना सारा ज8वन सादगीपूर्ण बिताया। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने स्व. किसनाराम नाई को क्षेत्र के लिये अपूर्णीय क्षति बताया।

\"\"

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी आगंतुकों ने स्व. किशनाराम जी नाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा मे एडवोकेट पूनमचंद मारू, एडवोकेट ललित मारू, कमलकिशोर फुलभाटी, मनोज कुमार सिंघराज भाटी, श्रीकिशन फुलभाटी, रामलाल गोला, सहीराम जाट, पपुराम भुराभाटी, मोहनलाल नाई, सुशील कुमार टोकसिया, हंसराज नाई, किशन लाल सोलंकी, खिवकरण टाक, मोहनलाल जाखड, तीर्थमल सिंघराज भाटी, शिव गोला, पवनकुमार पड़िहार, थानमल भाटी सहित अनेक गणमान्यजनों ने पुर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

\"\"
प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने श्रध्दा सुमन अर्पित किए।
\"\"
कांग्रेस नेता विमल भाटी ने पुर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी।
\"\"
\"\"

Leave a Comment