एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बाबा साहेब के दर्शन पर जिला स्तरीय सामाजिक समरसता एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

Published on: April 15, 2025

The Khabar Xpress 15 अप्रेल 2025। बाबा साहेब के दर्शन पर विस्तृत चर्चा के लिए आज कस्बे की नानू देवी चांडक विद्यालय के जयदेव पाठक सभागार में शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले जिला स्तरीय सामाजिक समरसता और बाबा साहेब अंबेडकर प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कस्बे में आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पुर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, आसाराम पारीक, श्रीडूंगरगढ़ सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने अपने विचार रखे और बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के दर्शन के बारे में आमजन को बताया। मुख्य वक्ता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश सभा अध्यक्ष संपत सिंह ने भी अपने विचार रखे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सामाजिक समरसता व न्याय को लेकर अंबेडकर के दर्शन की प्रेरणीय जानकारी दी। शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी के मंत्री पवन शर्मा के द्वारा उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगोष्ठी में विशेष सहयोग हेतु एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, जिला अध्यक्ष मोहन भादू , जिला संगठन अध्यक्ष लेखराम गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष ओम रोड़ा व जिला महिला मंत्री श्रीमती चंद्रकला आचार्य उपस्थित रहे। संगोष्ठी का प्रभावी मंच संचालन अनिल कुमार सोनी के द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment