एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

महिला सशक्तिकरण के लिए जल्द क्रियान्वित हो महिला आरक्षण विधेयक

Published on: April 4, 2025

The Khabar Xpress 04 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिला कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने बीकानेर एडीएम रामावतार कुमावत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेत्री और राजस्थान जाट महासभा महिला युवा प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष नीरू चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार आज बीकानेर एडीएम को ज्ञापन दिया गया। चौधरी ने आगे बताया कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में महिला आरक्षण विधेयक 2023 (नारी शक्ति बन्दन अधिनियम) संसद द्वारा पारित किया गया है। यह विधेयक लोकसभा, राज्यसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है। राजस्थान प्रदेश महिला काग्रेस इस विधेयक का पूर्ण समर्थन करती है और राष्ट्रपति महोदया से इसके शीघ्र क्रियान्वयन की मांग करती है। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाना चाहिये। नीरू चौधरी ने कहा कि इस विधयेक के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं की राजनीति भागीदारी में वृद्धि होगी। जिससे न केवल समाज में उनकी स्थिति सशक्त होगी बल्कि देश के समग्र विकास में भी उनका योगदासन बढ़ेगा। सरकार इस विधेयक को शीघ्र लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाये। राजस्थान में आगामी चुनावो के मद्देनजर नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में भी इस आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रयास किए जाये। चौधरी ने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने और इसको प्रभावित ढंग से लागू करने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएं। महिला आरक्षण के प्रभावी कार्यन्वयन हेतु राज्य एवं जिला प्रशासन से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जावें। इस दौरान उनके साथ बीकानेर की पुर्व पार्षद सिंवरी चौधरी, बीकानेर एमएस कॉलेज की अध्यक्ष निरमा मेघवाल के साथ अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment