The Khabar Xpress 04 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आबकारी विभाग के दोहरे रवैये का आमजन ने विरोध जताया है। घटना इस प्रकार की है कि साल भर पहले आबकारी विभाग द्वारा मुख्य बाजार में दुकान आवंटित की गई थी। जो कि गांधी पार्क, उपजिला अस्पताल, बालिका विद्यालय और मंदिर के पास स्थित होने और आमजन के विरोध को देखते हुए उस जगह को बदल दिया गया था लेकिन अप्रैल में आबकारी विभाग द्वारा नए जारी किये गए ठेके को वापिस उसी जगह पर विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। जबकि पहले इसी जगह पर हॉस्पिटल, पार्क, विद्यालय और मंदिरों को देखते हुए ठेके को हटा दिया गया था।
आमजन ने आबकारी विभाग के इसी दोहरे रवैये पर विरोध जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। कस्बे के नागरिकों का कहना था कि जब पहले उस जगह पर विभाग की अस्वीकृति थी तो अब ये जगह स्वीकृत कैसे हो गयी। उपस्थित कस्बेवासियों को विधायक सारस्वत ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।










