एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शहर को साफ व स्वच्छ रखना शहरवासियों का भी कर्तव्य, नगरपालिका का सहयोग करे कस्बेवासी

Published on: March 20, 2025

The Khabar Xpress 20 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था की शिकायतों के बीच आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर शहर के मुख्य बाजारों पुराना बस स्टैंड, गांधी पार्क, रानी बाज़ार एवं सर्विस रोड पर स्थानीय दुकानदारों से कस्बे में सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

हरीश गुर्जर ने बताया कि सफाई कार्मिक सुबह 6 बजे से पहले ही कस्बे के मुख्य मार्गो सहित बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाकर बाज़ार को साफ व स्वच्छ रखने की लगातार कोशिश कर रहे है लेकिन 7 बजे के बाद जैसे ही स्थानीय दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलते है तो सफाई करके कचरा वापिस सड़को पर डाल देते है।

गुर्जर ने स्थानीय दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि आप अपनी दुकानों का कचरा, प्लास्टिक बैग्स व गत्ते कार्टून गलियों में ना फेंके। कचरा एक जगह डस्टबिन में एकत्रित कर लेवे और कचरा संग्रहण की गाड़ी आये तो उसमें कचरा डाल देवे। अन्यथा शाम को कचरा दुकान से बाहर निकाल कर रख देवे जिससे सफाईकर्मी सुबह वहां से कचरा उठा सके।

स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने कहा कि शहर हमारा अपना है। इसको साफ एवं स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। शहर की सफाई व्यवस्था में आप सभी कस्बेवासी सहयोग करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment