The Khabar Xpress 17 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के हालात किसी से छुपे हुए नहीं है। मुख्य बाजारों सहित गलियों में भी सफ़ाई व्यवस्था चरमराई हुई है। आज सोमवार 17 मार्च को सुबह 6:30 पर ही श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा मुख्य बाजार बस स्टैंड पर पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नदारद मिले। अध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि सफाई निरीक्षक लगातार बिना सूचना के 5 दिनों से अनुपस्थित है। आम नागरिकों की शिकायतें आ रही है कि उनके द्वारा फोन भी नहीं उठाया जा रहा।
पुलिस बीट की छत छोड़ सारा सामान ले गए चोर
समाजसेवी एवं भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु पुलिसकर्मियों के बैठने एवं खड़े रहकर अपनी ड्यूटी करने के लिए एक शेड स्टैंड का सामान टेक्सी स्टैंड पर निर्माण हेतु रखवाया गया था। चोरों ने इस शेड स्टैंड की छत को छोड़कर सारा सामान वहां से गायब कर दिया। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि इसकी सूचना भी पुलिस प्रशासन को दे दी गयी है।










