एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गणगौर की बंदौरी में मातृशक्ति ने निभाई रस्मे, उमड़ा आस्था का सैलाब, भ्रूण हत्या रोकने का भी दिया संदेश

Published on: March 29, 2025

The Khabar Xpress 29 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास में गणगौर पूजन करने वाली युवतियों एवं मातृशक्ति ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ गणगौर की बंदौरी निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और मंगल गीत गाए।

विप्र फाउंडेशन की बीकानेर देहात महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती विनीता सारस्वत ने बताया कि गणगौर महोत्सव राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें महिलाएं अपनी सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। शुक्रवार को हुए इस आयोजन में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को समान अधिकार देने का सामाजिक संदेश भी दिया गया।

बंदौरी के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं श्रद्धा भाव से गणगौर गीतों के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही थी। इस अवसर पर बालिकाओं ने पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

https://www.facebook.com/share/v/1C7ApzFNmf

बेटी बचाओ का संदेश
इस साल की गणगौर बंदौरी खास रही क्योंकि इसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। बंदौरी में शामिल महिलाओं और युवतियों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे लगाए।
इस दौरान श्रीमती विनीता सारस्वत ने बताया कि जिस गणगौर माता की हम पूजा कर रहे हैं, उसी स्त्री शक्ति के अस्तित्व को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज में बेटियों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेंगी। इस दौरान श्रीमती सुमन सारस्वत, श्रीमती सुमित्रा सारस्वत, श्रीमती टीना सारस्वत, श्रीमती सोनू छंगाणी, श्रीमती शकुंतला राठी, श्रीमती रंजना ओझा, श्रीमती वंदना ओझा, श्रीमती सीमा भोजक, श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती शोभा शर्मा, अन्नू, खुशबू शर्मा, चंद्रिका, लवली, दिवाशा, भाविका, राधिका, कृतिका, मेघना, निकुंज, अवंतिका, तन्वी, राधे, धनक एवं मिहिका सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment