पुर्व सरपंच स्व. गोपालराम ओझा की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा विशेष लंगर

The Khabar Xpress 08 मार्च 2025। बीकानेर क्षेत्र के मूंडसर गांव के पूर्व सरपंच और बीकानेर पंचायत समिति के पुर्व उपप्रधान स्व गोपालराम ओझा की पुण्यतिथि पर रविवार 9 मार्च को विशाल लंगर का आयोजन होगा। ओमप्रकाश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1984 में उनके देहावसान के बाद हर साल विभिन्न सामाजिक और अन्य गतिविधियों का आयोजन उनकी पुण्यस्मृति में किया जाता है। रविवार को सुबह 10 बजे श्रीगंगानगर के नेहरानगर स्थित आनन्द विहार के सामने विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से आयोजित होने वाले लंगर में भोजन करवाया जाता रहा है।

Leave a Comment