एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ठेकेदार की लापरवाही पड़ रही मोहल्लेवासियों पर भारी, बिना कार्मिक के बह रहा बेशकीमती पानी, लगा है ताला

Published on: March 7, 2025

The Khabar Xpress 7 मार्च 2025। जैसे जैसे गर्मियां शुरू हो रही है पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है तो कोढ़ में खाज का काम कर रही है ठेकेदार की लापरवाही। श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग जैसे राम भरोसे ही चल रहा है। कुछ दिन पहले ही ठेकेदार को ट्यूबवेल ठीक नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया था तो अब ठेकेदार की पेयजल सप्लाई के लिये भी लापरवाही सामने आई है। जिस पानी से पूरे मोहल्लेवासियों की प्यास बुझाई जा सकती थी वो पानी व्यर्थ ही बह रहा है। कालुबास स्थित वार्ड एक के जलहौद से सुबह सुबह ही पानी बहने की शिकायत मोहल्लेवासियों ने की है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि ठेकेदार ने पहले कार्यरत ठेकाकर्मी को निकाल दिया है और नया आदमी रखा है जिसके कारण पेयजल सप्लाई की समस्या खड़ी हो गयी है। जो कार्मिक पहले 24 घण्टे वहीं ड्यूटी पर रहता था अब उसकी जगह आया कार्मिक लगभग नदारद ही रहता है जिसके कारण पेयजल आपूर्ति भी समय से नहीं हो रही है। स्विच रूम और मोटर रूम में ताला लटका हुआ ही मिलता है। जलहौद भर जाने के बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं कि जा रही है। ऐसा लगता है कि ठेकेदार पर प्रशासन और विभाग का किसी भी तरह का दबाब नहीं है। ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर किसी भी तरह का संज्ञान नही लिया जा रहा।

देखे मौके का वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1Ez25y4PXU

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment