एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ठेकेदार की लापरवाही से कस्बे की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, विभागीय नोटिस जारी

Published on: March 4, 2025

The Khabar Xpress 04 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विधायक और विभाग कितने ही प्रयास कर लेवे लेकिन जब तक ठेकेदारों पर लगाम नही कसी जाएगी तब तक किसी भी क्षेत्र में परिणाम आशानुरूप नहीं मिलेगा। गर्मियां अभी शुरू भी नहीं हुई है कि कस्बे की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से गड़बड़ा गयी है। कस्बे के कालुबास, बिग्गाबास, आडसरबास के हालात कई दिनों से खराब है। कस्बे में पेयजल आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल के दिनों से खराब पड़े है। ठेकेदार द्वारा तय सीमा में इसको ठीक नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार अपनी पूरी मनमानी पर उतर गए है और विभाग के किसी भी अधिकारी की सुनते भी नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के विभाग के 18,19 व 24 नम्बर ट्यूबवेल बन्द पड़े है जिनको ठीक करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ जेईएन द्वारा बार बार कहे जाने पर भी ठेकेदार द्वारा ठीक नही किया जा रहा है। कस्बे की पेयजल संकट को देखते हुए एवं ठेकेदार द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने पर 3 मार्च सोमवार को जल विभाग की जेईएन साधना मीणा ने ठेकेदार जनता आयरन इंडस्ट्रीज को नोटिस थमा दिया।

सूत्रों के अनुसार ठेकेदार द्वारा पेयजल सप्लाई करने वाले ऑपरेटरों का भी भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। जिसकी शिकायत भी विभागीय स्तर पर की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment