एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की एक ओर कारस्तानी, बीच गली में ही मोबाइल टॉवर लगाने पहुंचे कार्मिक, मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, देखे घटना का वीडियो

Published on: March 7, 2025

The Khabar Xpress 07 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका प्रशासन भी प्रशासन भी अजब गजब है। ये कैसी भी स्वीकृति जारी कर दे कुछ पता नहीं चलता है। ताजा मामला कस्बे के कालुबास के वार्ड नं 1 में मोबाइल टॉवर का है। टॉवर लगाने वाले कार्मिक वार्ड नं 1 स्थित महिला सुलभ शौचालय के पास गड्ढा खोदने की मशीन लेकर पहुंच गए और गली में ही शौचालय के पास ही गड्ढाखोदने लगे तो मोहल्ले के जागरूक युवाओं शंकर व्यास, सुभाष जावा, बेगराज मेघवाल ने इनका विरोध किया कि किसी गली में टॉवर क्यो लगा रहे हो। तब मोबाइल कंपनी कार्मिकों ने उन्हें धमकाया कि उनके पास श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा जारी एनओसी है। विरोध करने पर पुलिस द्वारा आप सभी पर कार्यवाही की जाएगी। आसपास के कई अन्य मोहल्लेवासी भी शोर सुनकर इकट्ठा हो गए और इनका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके फलस्वरूप एकबार तो मोबाइल कम्पनी कार्मिक वहाँ से वापिस ये कहकर लौट गए कि दोबारा प्रशासन के साथ ही आयेंगे।

नगरपालिका प्रशासन द्वारा गली में ही मोबाईल टॉवर लगाने की स्वीकृति देना हास्यास्पद है। जो ये दर्शाता है कि वर्तमान पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कितना लापरवाह है।

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/v/1AH5BefG6w

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment