एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन की तैयारियां शुरू, दिसम्बर में जोधपुर में जुटेगा सारस्वत समाज

Published on: March 3, 2025

The Khabar Xpress 03 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 की तैयारी को लेकर रविवार 2 मार्च 2025 को महासम्मेलन के मुख्य संयोजक और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में जोधपुर युवा मंडल के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन हुआ। विदित रहे कि राजस्थान के जोधपुर प्रान्त में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 20 और 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले इस महासम्मेलन में पूरे भारतवर्ष और अप्रवासी सारस्वत ब्राह्मण समाज की हस्तियां एक मंच साझा करेगी।

युवा मंडल के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा, स्वेच्छा से जिम्मेदारियां ली

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सारस्वत समाज भवन में समाज के युवा साथियों के साथ सम्मेलन की तैयारी को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा हुई। उपस्थित युवाओं ने स्वयं के कार्यक्षेत्र, विशेषज्ञता और रूचि के अनुसार महासम्मेलन के कार्यों की जिम्मेदारी ली। समाज के युवा साथियों ने डेटा कलेक्शन, सोशल मीडिया प्रचार प्रसार, मीडिया कवरेज, समाज के इतिहास तथ्य एकत्रित करना, समाज के विभूतियों का विवरण सलंग्न करना सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी ली।
लगातार 2 घंटे से अधिक समय तक चली मीटिंग के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत, IASE यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ रामनिवास शर्मा, जोधपुर सारस्वत समाज के अध्यक्ष आरके ओझा, संगठन महासचिव कैलाश सारस्वत, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू सारस्वत तथा युवा मंडल के अध्यक्ष पवन जोशी जी ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान समाज के मुख्य कार्यकारिणी, महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment