एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, बजट घोषणाओं पर राज्य सरकार एक्शन मोड पर, प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव जिलों का करेंगे दौरा, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रहेंगे करौली, घोषणाओं को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

Published on: February 22, 2025

The Khabar Xpress 22 फरवरी 2025। विधानसभा में बजट 2025-26 प्रस्तुत किए जाने के तुरंत बाद राज्य सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और सचिवों को बजट घोषणाओं का त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्री 22 एवं 23 फरवरी को अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को करौली जिले का प्रभारी बनाया गया है। सुथार आज जयपुर जाएंगे उसके बाद कल रविवार को करौली दौरे पर रहेंगे जहां वे अधिकारियों से बजट घोषणाओं पर फीडबैक लेंगे।

मंत्रीगण 23 फरवरी को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, बजट घोषणा 2025-26 के संबंध में भूमि चिन्हीकरण और आवंटन की स्थिति के साथ ही वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं की प्रगति एवं जिलों से संबंधित अन्य मुद्दों पर प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे तथा इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेंगे। इसके पश्चात वे अपनी समीक्षा और निरीक्षण रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाएंगे। जिलों के प्रभारी सचिव 22 एवं 23 फरवरी को जिलों के दौरे पर रहेंगे तथा अपनी रिपोर्ट 24 फरवरी तक राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

प्रभारी मंत्रीगण की सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment