एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खत्म नहीं हो रहा ट्रॉमा का ड्रामा, वायरल पत्र से दानदाताओं ने फिर फैलाया भ्रम, अभी तक नहीं भेजा नक्शा, पढ़े तथ्यों सहित पूरी खबर

Published on: February 21, 2025

The Khabar Xpress 21 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ का बहुचर्चित ट्रॉमा का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आज दानदाता परिवारों द्वारा लिखा गया एक पत्र वायरल किया गया है जो कि संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बीकानेर जॉन को लिखा गया है। पत्र में जानकारी दी गयी है कि कि गत 7 फरवरी एवं 10 फरवरी को हुई बैठक में हुए निर्णयों यथा 200 कार पार्किंग की जगह 246 कार पार्किंग, भूमिगत तल पर पार्किंग के अलावा स्टोर कक्ष बनाने का प्रस्ताव दिए है। पत्र में जानकारी दी कि संशोधित नक्शे में सभी प्रकार की फैसिलिटी यथा डॉक्टर्स क्वार्टर, नर्सिंग क्वार्टर, मोर्चरी, जेनसेट, एसटीपी, बीएमडब्ल्यू डिस्पोजल को IPHS (The Indian Public Health Standards) NBC गाइडलाइंस को सम्माहित कर लिया गया है।

अभी भी फैलाया जा रहा है भ्रम

एक निजी पोर्टल द्वारा वायरल किये गए पत्र की वास्तविकता का पता लगाने के लिए The Khabar Xpress द्वारा संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि दानदाता परिवार द्वारा देर शाम को एक पत्र व्हाट्सएप किया है। जबकि विभाग की किसी भी प्रकार का संशोधित नक्शा अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उन्हें नक्शा दो दिनों में ही देना था लेकिन अभी तक उन्होंने हमें संशोधित नक्शा उपलब्ध नहीं करवाया है फिर भी अगर वो संशोधित नक्शा उपलब्ध करवाते है तो उसे चिकित्सा विभाग को जयपुर भेजा जाएगा और उनसे अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

क्या हुआ था 7 फरवरी 2025 को

गत 7 फ़रवरी को दानदाता परिवार के प्रतिनिधि हरिकिशन बाहेती एवं जयकिशन बाहेती तथा जयपुर से आये चिकित्सा विभाग के अधिकारी रोमेलसिंह, बीकानेर संयुक्त निदेशक डॉ देवेन्द्र चौधरी, उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके बिहाणी, बीसीएमओ राजीव सोनी की संयुक्त बैठक हुई थी जिसमे विभाग और दानदाता परिवार के प्रतिनिधियों के साथ लिखित में नीचे लिखी गयी शर्तो पर सहमति बनी थी जिसका जवाब दानदाताओं द्वारा 11 फरवरी तक दिया जाना था। इस बैठकीय पत्र पर दानदाता प्रतिनिधि सभी मौजूद अधिकारियों के समक्ष लिखित हस्ताक्षर करके दिए थे।

  1. 2 लेयर बेसमेंट पार्किंग नक्शे में शामिल किया जाना।
  2. 150 बैड का नक्शा पारित विभाग द्वारा अनुसार निर्माण कार्य 100 बैड हेतु किया जाना।
  3. Added facility = Doctors Quarters, Nursing Quarters, Mortuary, Genset, Laundry Station + STP BMW disposal अदि IPHS Norms अनुसार निर्माण की सहमति बनी।
  4. अन्य शर्तें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नॉर्मस अनुसार M.O.U. में सम्मिलित की जाएगी।
  5. उपर्युक्तानुसार नक्शा (Detail Drawing including site plans) भामाशाह द्वारा IPHS Norms अनुसार 02 सप्ताह में विभाग को दिनाक 21/02/2025 तक प्रस्तुत करेंगे। विभाग 03 कार्य दिवस में नक्शे का अवलोकन कर आवश्यक संशोधन उचित होने पर अनुमोदन कर दानदाता (भामाशाह) को उपलब्ध कराने पर विभाग द्वारा M.O.U. सम्पादित कर कुल एक माह की अवधि में (दिनांक 08/03/2025 तक) निर्माण कार्य शुरू करेंगे। साथ ही दानदाता (भामाशाह) के 02 सप्ताह या 21 दिनों में नक्शा उपलब्ध करवाने में असमर्थ होने के उपरान्त विभाग अपने स्तर पर नक्शा उपलब्ध करवाएगा। जिसके अनुसार दानदाता (भामाशाह) को निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति देनी होगी अन्यथा समस्त शर्तें अमान्य करते हुए विभाग अपने स्तर से कार्यवाही के लिए हेतु स्वतंत्र होगा।

पढ़े पत्र…

11 तारीख की समयसीमा खत्म होने के बाद भी इंतज़ार कर रहे अधिकारियों को जब आज तक दानदाता परिवार से किसी भी तरह की सहमति नहीं जताई गई तो आज शाम 4 बजे करीब बीकानेर के संयुक्त सचिव डॉ देवेन्द चौधरी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक जयपुर को एक पत्रावली भेज दी गयी जिसमे लिखा गया है कि दानदाता परिवार द्वारा मौखिक सहमति देने और लिखित में दो दिनों बाद सहमति देने का आश्वासन दिया गया था जो आज 21 फरवरी तक नहीं दिया गया। जिससे लग रहा है कि भामाशाह परिवार द्वारा इसके निर्माण में कोई रुचि प्रतीत नहीं हो रही है। इस कारण राजकोष से बजट आवंटन कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। ताकि आंदोलनरत धरनार्थियों का धरना समाप्त हो।

इस पत्र से पता चलता है कि दानदाताओं को जब अपने सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा जवाब नहीं दिए जाने के कारण बीकानेर विभाग से जयपुर पत्र लिख दिया गया है जिसमे बजट आवंटन का लिखा गया है। ऐसा लग रहा है कि इसलिए आनन फानन में ही ये पत्र बीकानेर संयुक्त निदेशक को व्हाट्सएप कर दिया गया और किसी निजी पोर्टल द्वारा बिना किसी जांच के ही इसको वायरल कर दिया गया।

बीकानेर जॉन के संयुक्त निदेशक के इस तरह के बयान के बाद सवाल ये उठता है कि अगर विभाग को नक्शा ही उपलब्ध नहीं करवाया गया है तो इस तरह का भ्रम क्षेत्र की जनता के बीच मे क्यो फैलाया जा रहा है ? क्यों इस तरह का पत्र वायरल किया जा रहा है ? दानदाता परिवार क्यों आमजन की भावनाओ से खेल रहे है ?

इस प्रकार के भ्रमजाल पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने The Khabar Xpress से कहा कि किसी को भी आमजन की भावनाओ से खेलने का अधिकार नहीं है। दानदाता अगर विभागीय नॉर्म्स के अनुसार ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल का निर्माण करना चाहते है तो किसी भी तरह की प्रशासनिक कठिनाइयां नही आने दी जायेगी।

उपखंड कार्यालय के बाहर 131 दिनों से धरने के नेतृत्व कर रहे राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने बताया कि जब तक ट्रॉमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल का निर्माण शुरू नहीं होगा तब तक धरना चलता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment