एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

22 दिन की यात्रा कर श्रीडूंगरगढ़ के पदयात्रियों ने अयोध्या पहुंच किया रामलला का दर्शन

Published on: January 6, 2025

The Khabar Xpress 06 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के पदयात्रियों ने अयोध्या पहुंच किया रामलला का दर्शन। बता देवे कि 15 दिसम्बर को 5 पदयात्रियों ने श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या पदयात्रा कर रामलला के दर्शन करने का संकल्प लिया। इसी संकल्प को साधने और रामलला के दर्शन करने के लिए कस्बे के युवा और तीर्थयात्रा एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध श्याम तिवाड़ी, लालचंद प्रजापत, नोरंगलाल प्रजापत, प्रदीप माली और महेश सिखवाल ने 15 दिसम्बर को रामलला के जयकारों के साथ पदयात्रा आरम्भ की। कस्बे के गणमान्य लोगों ने पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिवादन कर उन्हें रवाना किया। श्याम तिवाड़ी ने बताया कि दिसंबर की ये कंपकंपाती ठंड भी पदयात्रियों का हौसला नहीं डगमगा पाई। 22 दिनों की 1100 किलोमीटर की यात्रा करके आज सुबह 6 जनवरी को रामलला के दर्शनोंपरांत यात्रा का विसर्जन किया।

पदयात्री प्रदीप माली ने बताया कि हम सभी पदयात्रियों का हौंसला बढाने के लिए समय समय पर कस्बे के धर्मप्रेमी हमसे मिलने भी आते रहे। प्रदीप माली ने बताया कि इस पूरी यात्रा के दौरान सेवादार मुन्नीराम ज्याणी और भागीरथ गोदारा ने हम सभी पदयात्रियों का पूरे रास्ते समर्पण भाव से सेवा की।
कस्बे के युवाओं ने इन पदयात्रियों की सफलतापूर्वक संपन्न करने पर हर्ष जताया और सभी पदयात्रियों को शुभकामनाएं दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment