



The Khabar Xpress 20 नवम्बर 2024। एसेंशियल ऑयल को प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है। इनका इस्तेमाल अधिकतर अरोमाथेरेपी के लिए किया जाता है। इन्हें पौधों के अर्क से तैयार किया जाता है। इसलिए इन्हें कई समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा संबंधित कई समस्याओं में एसेंशियल ऑयल फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल भाप, पानी या कोल्ड प्रेसिंग के रूप में किया जाता है। इनमें एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं इसलिए इन्हें हमेशा कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। स्ट्रेस, एंग्जायटी या सिर दर्द जैसी कई समस्याओं में एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करने फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किन समस्याओं में आपको कौन-सा एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करना चाहिए? आइए एक्सपर्ट से जानें आपको कौन-सा एसेंशियल ऑयल कब इस्तेमाल करना चाहिए।
डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

त्वचा और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये एसेंशियल ऑयल-
पेपरमिंट ऑयल
टेंशन या सिरदर्द होने पर आप पेपरमिंट ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मेंथोल होता है, जो माइंड को रिलैक्स करने में मदद करता है। इससे आपको सिरदर्द से आराम मिलेगा और आप मेंटली रिलैक्स महसूस करेंगे। आप जब भी इसका इस्तेमाल करें तो कोई केरियर ऑयल जरूर इस्तेमाल करें। अगर आप त्वचा पर लगा रहे हैं तो इसे सीधा अप्लाई कभी न करें।
टी ट्री ऑयल
अगर आपको त्वचा संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करना चाहिए। एक्ने या पिंपल्स की समस्या में आप टी ट्री ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसे त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले पानी में मिला लें। यह स्कैल्प इंफेक्शन और स्कैल्प ईचिंग कम करने में भी फायदेमंद होता है।
ऑरेंज ऑयल
अगर आपको माइंड को रिलैक्स रखना है तो आप ऑरेंज ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। कमरे में डिफ्यूजर में ऑरेंज ऑयल इस्तेमाल करने से एयर फ्रेश होती है। इससे वातावरण में खुशबू फैल जाती है और मूड अच्छा होता है।
लेमन ऑयल
लेमन ऑयल क्लींजिंद करने और एनर्जी बूस्ट करने के लिए फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
लोबान का तेल
लोबान का तेल कई दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे माइंड शांत और रिलैक्स रहता है। यह स्किन को रिजनरेट करने व फाइन लाइंस और रिंकल्स कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए कैस्टर या जोजोबा ऑयल जैसे केरियर ऑयल जरूर इस्तेमाल करें।
लेवेंडर ऑयल
लेवेंडर ऑयल स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह माइंड को रिलैक्स रखता है और बेहतर नींद लेने में मदद करता है।
इन एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिलेंगे। लेकिन अगर आपको कोई एलर्जी होती है तो आपको पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
सोर्स-गूगल
Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

