एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खबरें दिन भर की में पढ़े क्षेत्र की प्रमुख खबरें

Published on: October 27, 2024

The Khabar Xpress 27 अक्टूबर 2024।  The Khabar Xpress लाया है आपके लिए आज रविवार 27 अक्टूबर की प्रमुख खबरे एक साथ.. खबरें दिन भर की

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

तेयुप श्रीडूंगरगढ़ ने किया दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन

आज 17 अक्टूबर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा केंद्र व्यवस्थापिका शासन श्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन सेवा केंद्र मालू भवन में व्याख्यान के समय किया।
कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ युवक परिषद के साथियों द्वारा मंगलाचरण विजय गीत से हुई। संस्कारक प्रदीप पुगलिया ने जैन संस्कार विधि के आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन में हिंसा का अल्पीकरण करना जैन संस्कार विधि का मुख्य लक्ष्य है। सभी दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से करना चाहिए।
शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने अपने प्रेरणात्मक उद्बोधन में उपस्थित समाज को संबोधित करते हुए कहा
“सम्यक संस्कारों के संरक्षण का कार्य सुकर हो
पर्व उत्सवों में व्यवहारों में जैनत्व मुखर हो”

गृहस्थ समाज जैन संस्कार विधि को अपनाकर अत्यधिक हिंसा से बच सकता है। जैनिय संस्कारों को प्रधानता देने से घर-घर सम्यक संस्कारों का प्रवाह बढ़ सकता है। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा ने साध्वी श्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं उपस्थित संस्थाओं व समाज और संस्कारक दानदाता परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।
साथ ही नेमचंद किरण देवी डागा परिवार के सौजन्य से अर्पित मंगल भावना पत्रक एवं दीपावली पूजन की विधि का भी वितरण निःशुल्क किया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री अमित बोथरा, सहमंत्री द्वितीय विवेक भंसाली, सभा के संगठन मंत्री संजय बरडिया और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सैलून में छूटा पर्स मालिक को लौटाया

शनिवार 26 अक्टूबर को बीकानेर के अंबेडकर सर्किल स्थित शिवम जेंट्स पार्लर में राहुल यादव का पर्स भूलवश छूट गया था। भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार नाई ने बताया कि पार्लर के मालिक गिरधारी लाल सेन ने मानवीय संवेदना और ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स में मौजूद सामान से मालिक का पता कर पर्स मालिक को सूचना दी और आज रविवार को पर्स मालिक के पार्लर आने पर उनको पर्स सुपुर्द किया। राहुल कुमार यादव ने पार्लर मालिक गिरधारी लाल सेन एवं सहयोगी हनुमान सेन सहित सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ता अशोक नाई ने गिरधारी लाल सेन की सहृदयता एवं ईमानदारी के लिये साधुवाद दिया

नेता प्रतिपक्ष पारख ने किया महिमा का अभिवादन

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू मनोज पारख जैन समाज की प्रथम महिला जज बनने पर महिमा दुगड़ का अभिवादन किया। पारख ने महिमा के घर पहुंच कर मुंह मीठा करवाया और कहा कि महिमा क्षेत्र की अन्य युवतियों के लिये एक उदाहरण है जो अपनी मेहनत से सफलता के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंची है। पारख ने महिमा को जैन समाज का गौरव बताया और महिमा की सफलता को क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली युवा शक्ति कहा।

सेसोमूं स्कूल के 24वें वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता अभिभावकों का दिल

आज रविवार को सेसोमूं स्कूल में 24वाँ वार्षिकोत्सव मंथन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के चेयरमैन राम गोपाल सुथार थे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों में संस्कार, शिक्षा और संस्कृति का बेहतरीन समन्वय प्रस्तुत किया है। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका देते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और विद्यालय के पूर्व छात्र श्री धीरज जोशी (RAS) ट्रेज़री ऑफिसर, बीकानेर ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेसोमूं स्कूल मेरे लिए घर जैसा है और यहां की शिक्षा पद्धति ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
विशेष अतिथि, जिला शिक्षा अधिकारी, (माध्यमिक) बीकानेर, श्री गजानंद सेवग ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विशेष अतिथि श्री लालचंद सिंघी (रिटायर्ड IAS ऑफिसर) ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि सेसोमूं स्कूल ने हमेशा विद्यार्थियों को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सेसोमूं स्कूल का प्रत्येक विद्यार्थी अपने आप में अद्वितीय है और यहां की शैक्षणिक गुणवत्ता उत्कृष्ट है।

संस्था के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने अपने-अपने संबोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंथन थीम छात्रों को आत्मनिरीक्षण और अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करती है।
स्कूल के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि इस वर्ष हमारे विद्यार्थियों ने अकादमिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में कई उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं, जो स्कूल की निरंतर प्रगति का प्रमाण हैं।

बच्चों ने इस अवसर पर गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, राजस्थानी डांस, इन्क्रेडिबल इंडिया स्टेट डांस, नर्सरी डांस, रेट्रो, स्पोर्ट्स थीम डांस, गुरुदक्षिणा : एकलव्य थीम डांस, रावणवध : शिवशक्ति थीम डांस, पंजाबी लोकनृत्य, कत्थक, मारवाड़ी नाटक, हिंदी-अंग्रेज़ी नाटक, ऑर्केस्ट्रा, परफॉर्मिंग आर्ट्स : आवाज, योगा डिस्प्ले आदि विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ग्रैंड फिनाले की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और ऑडिटोरियम हॉल करतल ध्वनियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण भी हुआ जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अंत में स्कूल के एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान हर्ष कुमार हिसारिया (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़), स्कूल के प्रबंधक रत्नेश्वर सिंह शेखावत, सीईओ घनश्याम गौड़, रूपचंद सोनी, महावीर माली, सुभाषचंद्र शास्त्री, बालकराम शर्मा, तोलाराम जाखड़, शिव प्रसाद स्वामी, विमल भाटी, समस्त स्कूल स्टाफ और अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment