एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रेड टेनिस बॉल फेडरेशन इंडिया के राजस्थान स्टेट हेड बने देवेन्द्र सारस्वत

Published on: October 26, 2024

The Khabar Xpress 26 अक्टूबर 2024। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे रेड टेनिस बाॅल क्रिकेट खेल के राष्ट्रीय खेल महासंघ रेड टेनिस बाॅल फैडरेशन इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एस अरुण कुमार तमिलनाडु द्वारा फेडरेशन की एक्जीक्युटिव मीटिंग में लिए निर्णयानुसार देवेन्द्र सारस्वत को राजस्थान रेड टेनिस बाॅल क्रिकेट एसोसिएशन का राजस्थान स्टेट हैड नियुक्त किया गया है। सारस्वत को नेशनल चैम्पियनशिप लिए राजस्थान स्टेट से टीम सलेक्शन करने और राजस्थान स्टेट लेवल चैम्पियनशिप करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। सारस्वत के राजस्थान स्टेट हैड बनाये जाने पर रेड टेनिस बाॅल क्रिकेट फैडरेशन इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट एम जी दत्तात्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है। देवेन्द्र सारस्वत ने जल्दी ही अंडर 14, अंडर 16 व सीनियर खिलाड़ियों की विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय तथा राज्य स्तरीय रेड टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए रोडमैप तैयार करने का आश्वासन दिया है। जिससे राजस्थान स्टेट के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं एशियाई प्रतियोगिता में राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सके। शिवप्रसाद तावणियाँ, भेरूरतन जस्सू, दिनेश ओझा, पुरुषोत्तम ओझा, सुशील पंचारिया, ओमप्रकाश शर्मा, सोहनलाल उपाध्याय, ध्रुव सेवदा सहित सारस्वत के शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment