एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पच्चीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आज हुआ समापन

Published on: October 26, 2024

The Khabar Xpress 26 अक्टूबर 2024। श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व धर्मचन्द्र जी पुगलिया की स्मृति में आयोजित पच्चीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का समापन आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ।
समारोह के स्वागताध्यक्ष मालचंद सिंघी ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन शहर में होने बहुत आवश्यक हैं। भीखमचंद पुगलिया परिवार पिछले अनेक वर्षों से इस शिविर को आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है।
बेल्जियम की धरती पर योग चिकित्सा पर कार्य करनेवाले मनोज भानावत ने अपने शहर के इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि योग को अपने जीवन में केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अपनाएं। मोबाइल तथा विभिन्न टेक्नोलॉजी के प्रयोग के कारण लोग आम जीवन में बेहद अशांत रहने लगे हैं। आत्मा का परमात्मा से जुड़ाव को ही योग कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रति दिन बीस से पच्चीस मिनट का समय योग निद्रा में लगाएं।

प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक ने कहा कि इस वर्ष भी भीखमचंद जी ने सेवा का अवसर दिया है। मैं तो एक माध्यम हूं। कर्म तो खुद को ही करना होगा। योग और प्राकृतिक चिकित्सा जीवन में बहुत जरूरी है। खान-पान और दिनचर्या को सही रखना होगा। सात्विक भोजन से अच्छे विचार आएंगे।
योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा ने कहा कि पच्चीस दिवसीय कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला। योग में लाभ तभी मिल सकता है जब निरंतरता रहे।
मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों मे बड़ा अर्थ व्यय होता है, परन्तु उदार लोगों के बल पर ऐसे आयोजन हो पाते हैं। भीखमचंद जी की उदारता वरेण्य है, वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं।
सबसे अंत में कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया ने कहा कि जन जुड़ाव से ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं। चिकित्सा शिविर में आए लोगों ने अपने अनुभव भी सुनाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment