बच्चों के पेट में कीड़े होने के पीछे आम होते हैं ये कारण, डॉक्टर से जानें बचने के आसान तरीके

The Khabar Xpress 25 अक्टूबर 2024। बच्चे को अक्सर पेट में दर्द रहता है, वो ठीक से खाना भी नहीं खाता है। अगर आपके बच्चे के साथ भी इस तरह की समस्या हो रही है, तो यह बच्चे के पेट में कीड़े होने का आम कारण हो सकता है। संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. के.एल. शर्मा बताते है कि अक्सर हम देखते है कि बच्चा पेट दर्द की शिकायत करता है और हम उस दर्द को गलत खानपान से जोड़कर देखते है। जबकि ये समस्या बच्चो के पेट मे कीड़ो की भी हो सकती है।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

\"\"

बच्चों के पेट में कीड़े होने के कारण

डॉ. के.एल. शर्मा के अनुसार, छोटे बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या बहुत ही आम है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैंः

1. दूषित पानी का सेवन

छोटा बच्चा अगर दूषित पानी का सेवन करें या दूषित पानी में पका हुआ खाना खाए, तो यह पेट में कीड़े बनने की वजह बन सकता है।पेट में कीड़े होने पर बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट आने लगती है। इतना ही नहीं पेट के कीड़े वजन कम होने कारण भी बन सकते हैं।

2. अधपकी सब्जियां खाने से

डॉक्टर का कहना है कि कई बार बच्चों को अधपकी या कच्ची सब्जियां खिलाने से भी पेट में कीड़े हो सकते हैं। दरअसल, जब छोटे बच्चे के दांत निकल रहे होते हैं, तब पेरेंट्स उन्हें गाजर, मूली, टमाटर और खीरे जैसी सब्जियां काटकर देते हैं, ताकि वह बाइट ले सके और बच्चों के मसूड़ों की सनसनाहट भी कम हो। लेकिन इन सब्जियों को पकाते वक्त ध्यान न दिया जाए, तो यह पेट में कीड़ों का कारण बन सकते हैं।

3. दूषित मिट्टी में खेलना

खुले मैदान या पार्क में कई सारे बच्चों के साथ मिट्टी में खेलने के कारण भी पेट में कीड़े हो सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो पार्क या खुले मैदान की मिट्टी में किस जानवर या पशु-पक्षी के मल या मूत्र का त्याग किया है, इसकी जानकारी पेरेंट्स को नहीं होती है। जब बच्चा इस मिट्टी में खेलता है और मिट्टी वाले गंदे हाथों को मुंह में लेता है, तो यह पेट में इंफेक्शन बनकर छाती तक पहुंच जाते हैं और दोबारा यह इंफेक्शन आंत में पहुंचकर पेट में कीड़ों का कारण बनता है।

4. बिना धुले हाथ

कई बार पेरेंट्स बच्चों का खाना खिलाते वक्त इस बात का ध्यान नहीं देते हैं कि बच्चे के हाथ सही तरीके से धुले या नहीं। बिना धुले या सही तरीके से न धूले हुए हाथों से खाना खाने से भी पेट में कीड़े हो सकते हैं।

पेट में कीड़े के मुख्य लक्षण क्या हैं ?

अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े हैं, तो उसमें नीचे बताए गए लक्षणों की निगरानी जरूर करें।

  • घरघराहट
  • खांसी
  • सांस फूलना
  • बुखार
  • पित्ती (दुर्लभ)
  • आपकी आंतों में संक्रमण
  • पेट में तेज दर्द
  • पेट में सूजन
  • मतली और उल्टी
  • कभी-कभी दस्त
  • भूख न लगना
  • अचानक वजन कम होना
  • बेचैनी
  • सोने में परेशानी

डॉ. के.एल. शर्मा के अनुसार, अगर आपको बच्चे में ये लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें और उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार, दवाओं का सेवन करें।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Leave a Comment