एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पंचायत समितियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगी ‘दीदी की कैंटीन’, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजीविका की समीक्षा बैठक आयोजित

Published on: October 18, 2024

The Khabar Xpress 18 अक्टूबर 2024। जिले की समस्त पंचायत समितियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ‘दीदी की कैंटीन’ खोली जाएगी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिला परिषद में ‘दीदी की कैंटीन’ पूर्व में संचालित हो रही है। इसी तर्ज पर अन्य स्थानों पर भी यह कैंटीन खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इनका संचालन महिलाओं द्वारा ही हो। उन्होंने राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक तैयारियां करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के समस्त स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते अनिवार्य रूप से खोले जाएं। विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लेने वाले स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जा रही गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए। प्रत्येक ब्लाॅक के कम से कम दस एसएचजी को ‘माॅडल एसएचजी’ के रूप में विकसित किया जाए, जो बेहतर आय अर्जित करती हों।
लूणकरणसर, कोलायत और बीकानेर ब्लाॅक में राजीविका की गतिविधियों पर असंतोष जताया और इनमें गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर कार्य होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित ब्लाॅक प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीविका की कृषि और पशु सखियों की गतिविधियां फील्ड में दिखें तथा किसानों एवं पशुपालकों को इनका लाभ हों। इनकी नियमित समीक्षा भी की जाए।
आरसेटी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का डिजिटल-पे सखी का प्रशिक्षण अब तक नहीं करवाए जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक के अधिकारी संबंधित एसडीएम और बीडीओ को मासिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट दें। ब्लाॅक प्रभारियों को रात्रि चौपालों और जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहने तथा विगागीय गतिविधियों की जानकारी आमजन को दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखासर में संचालित सेनेट्री नेपकिन इकाई को एक्टिव किया जाए। नेपकिन की क्वालिटी का ध्यान रखने के साथ इसके विपणन की प्रभावी योजना बनाई जाए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक हरिराम चौहान, प्रबंधक वित्त दामोदर दास जी व्यास नाबार्ड के डीडीएम रमेश तांबिया, जिला प्रबंधक मणि शंकर हर्ष, कुंज बिहारी गुर्जर, प्रियंका चौधरी, जिला लेखाकार देवेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment