एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डाॅ मदन सैनी को प्रदान किया जायेगा श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024

Published on: October 6, 2024

The Khabar Xpress 06 अक्टूबर 2024। श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 इस बार राजस्थानी भाषा के विद्वान डाॅ मदन सैनी को उनके कथा-संग्रह “आस-औलाद” पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा रविवार को पर्यावरणविद एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने की।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शाॅल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र के साथ इकतीस हजारे रुपये की राशि भेंट की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों ने किया।
डाॅ मदन सैनी राजस्थानी में अस्सी के दशक से लेखन कर रहे है। राजस्थानी में उनके तीन कथा संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कथा, कविता तथा आलोचना, बाल साहित्य की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। राजस्थानी रामकाव्य के वे अनुसंधित्सु रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं।
पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत पांच वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी का विशेष योगदान मानते हैं, इसलिए कथा प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं तथा प्रतियोगिता में आनेवाली सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में आयोजित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment