एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला- राजस्थान पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, नोटिफिकेशन जारी

Published on: October 1, 2024

The Khabar Xpress 01 अक्टूबर 2024। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में महिलाओं को पुलिस भर्ती में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके लिए सरकार ने राजस्थान पुलिस सबॉर्डिनेट सर्विस रूल्स 1989 में संशोधन किया है। पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलने वाले 33 फीसदी आरक्षण में से एक तिहाई आरक्षण विधवा महिलाओं और विवाह विच्छिन्न महिलाओं को 80-20 के अनुपात में मिलेगा। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में संशोधित नियम जारी कर दिया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि विधवा और विवाह विच्छिन्न महिलाओं के लिए रिजर्व सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें उसी कैटेगरी की अन्य महिला उम्मीदवारों के माध्यम से भरा जाएगा।

कैबिनेट बैठक में पहले ही लग गई थी मुहर

राजस्थान सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने पर मुहर लगा दी थी। इसके लिए सरकार ने राजस्थान पुलिस सबॉर्डिनेट सर्विस रूल्स 1989 में संशोधन किया है. इसके अलावा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि इस साल एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment