The Khabar Xpress 23 सितंबर 2024। The Khabar Xpress लाया है आपके लिए आज सोमवार 23 सितंबर की प्रमुख खबरे एक साथ.. खबरें दिन भर की
प्रमुख खबरें
अभिनव राजस्थान पार्टी ने दिया किसान हित मे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन

अभिनव राजस्थान पार्टी के नेता विधानसभा में विधायक प्रत्याशी रहे श्रवणसिंह शेखावत पुन्दलसर और बलवंत नाई ने आज श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल को लोकसेवा प्रदान करने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत किसानों के हित में ज्ञापन दिया। श्रवणसिंह शेखावत ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया कि राजस्थान के किसानों के लिए जारी फसल बीमा योजना के नियमों को पारदर्शिता से लागू किया जाए। बीमा कंपनियों का दायित्त्व है कि वह किसानों के घर तक पहुंचे और उनकी फसलों की बीमा करे परन्तु प्रशासनिक उदासीनता के चलते किसानों के बीमा की राशि तो कटती ही है परन्तु उचित मुआवजा कभी नहीं मिलता। बलवंत नाई ने बताया कि क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी किसानों के हित में पटवारी, कृषि अधिकारी को क्षेत्र में भेजें और किसानों के हितों की रक्षा करें। उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल ने किसानों के हितों के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वालो के खिलाफ दिया ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के सूडसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम भादू एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा दिये जा बयानों पर रोष प्रकट करते हुए उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल भारत के संवैधानिक मूल्यों का ह्रास कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनके बयानों का खण्ड करना चाहिए एवं अपने नेताओ की बेलगाम जबान पर रोक लगानी चाहिए।
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने जारी किया विज्ञापन बोर्ड लगाने का ठेका
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में बोर्ड, होर्डिंग्स और यूनीपोल लगाणी का नीलामी ठेके के कार्यादेश आज जारी कर दिए गए है। नगरपालिका क्षेत्र में विज्ञापन संबंधित सभी प्रकार के कार्य के लिये मूलचंद इन्दोरिया और लीलाधर ओझा से 9983475537, 9351606883 संपर्क किया जा सकता है।
कांग्रेसी नेता विक्रम स्वामी का श्रीडूंगरगढ़ में मनाया जन्मदिन

श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी नेता विमल भाटी, विक्रमसिंह कोटड़ीया, गौरीशंकर स्वामी, दयालसिंह, राहुल वाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ट्रेंनिंग कॉ-ऑर्डिनेटर व पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी का जन्मदिन होटल मालजी में केक काटकर मनाया। स्वामी ने सरप्राइज में मिले इस प्रकार के उपहार पर भावविभोर होकर कहा कि ये कांग्रेस की सांस्कृतिक एवं वैचारिक धरोहर है जिससे सभी कार्यकर्ता एक दुसरे से जुड़ाव रखते है। कांग्रेस सर्वधर्म समभाव को मानने वाली पार्टी है। यहाँ छोटा-बड़ा कोई कार्यकर्ता नही होता है। सब एक बराबर ही संगठन में सेवा करते हुए आपस मे जुड़े रहते है।











