एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की खिलाड़ी का श्रीडूंगरगढ़ स्वर्णकार समाज ने किया

Published on: September 23, 2024

The Khabar Xpress 23 सितम्बर 2024। बीकानेर में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बनी बीकानेर जिले की टीम को पूरे जिले भर से बधाईयाँ मिल रही है। श्रीडूंगरगढ़ स्वर्णकार समाज ने विजेता टीम की श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों बाना निवासी अश्लेखासोनी पुत्री सीताराम सोनी और रिड़ी निवासी चैना जाखड़ पुत्री बुधाराम जाखड़ माताजी मंदिर में स्वागत अभिनंदन किया। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनी जिले की टीम में हमारे क्षेत्र की बेटियों ने भी परचम लहराया है और हम सभी को गौरवान्वित किया है। सोनी ने बताया कि इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत का भी स्वर्णकार समाज ने अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह में विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र आज किसी भी क्षेत्र में पिछड़ा हुआ नही है। यहां के विद्यार्थी राज्य मेरिट में आरहे है तो युवा प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। विधायक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेटियां हमारा गौरव बढ़ा रही है। अब लड़के और लडकियो में कोई फर्क नही है। स्वर्णकार समाज ने दोनों प्रतिभाओं और विधायक का साफा, शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सोहनलाल कड़ेल, शंकरलाल कड़ेल, रामलाल जांगलवा, बाबूलाल सहदेवड़ा, सीताराम तोषावड़, सीताराम ढल्ला, मदनगोपाल सोनी, ओमप्रकाश धूपड़, पवन गोयतान, पूनम कड़ेल, मदन सोनी, शंकर सोनी, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा, आनन्द जोशी, नानूराम कुचेरिया, सुरेन्द्र चुरा, नितिन जोशी, महेश राजोतिया, वंशिका सोनी, द्रोपदी सोनी, पार्वती सोनी, पं रामलाल छंगाणी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के पश्चात दोनों खिलाड़ियों को डीजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए जुलूस के रूप में रवाना किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment