एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थानी कवयित्री सम्मेलन 29 सितंबर को, प्रदेश की ख्यातनाम कवयित्रियाँ देगी शानदार प्रस्तुतियां

Published on: September 23, 2024

The Khabar Xpress 23 सितम्बर 2024। राजस्थानी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन 29 सितंबर को बीकानेर में किया जा रहा है। यह सम्मलेन राजस्थानी लेखिका संस्थान द्वारा होटल राजमहल में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अध्यक्ष के तौर पर डॉ. विमला डुकवाल, मुख्य अतिथि के तौर पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति मनोज दीक्षित और विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी डॉ. नरेश गोयल शिरकत करेंगे। राजस्थान की स्त्री कविता पर डॉ. मदन सैनी का बीज वक्तव्य रहेगा।

राजस्थानी लेखिका संस्थान की अध्यक्षा डॉ. शारदा कृष्ण ने बताया कि “ऐसे आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य है कि राज्य के विभिन्न अंचलों में हो रहे राजस्थानी महिला लेखन को एक मंच पर लाया जाए। इसी कोशिशों की कड़ी में यह कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी साहित्यकार किरण राजपुरोहित ने कहा कि “इस सम्मेलन में कोटा, झालावाड़, जयपुर, सीकर ,जोधपुर, हनुमानगढ़ की ख्यातनाम कवयित्रियां आएंगी। साथ ही बीकानेर की लेखिकाएं भी मायड़ भाषा के इस यज्ञ में अपनी भागीदारी निभाएंगी।”

कार्यक्रम की संयोजक अभिलाषा पारीक, सन्तोष चौधरी व विमला नागला ने कहा कि “इससे पहले संस्थान ने रानी लक्ष्मी कुमारी चूंडावत के जन्मशति के मौक़े पर जयपुर में राज्य स्तरीय आयोजित किया था। ऐसे कार्यक्रमों के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि राजस्थानी भाषा की मान्यता के आंदोलन को बल मिले।” वहीं संस्थान की सचिव मोनिका गौड़ ने बताया कि “हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम राज्य के अन्य ज़िलों में समय-समय पर आयोजित किये जायें।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment