एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रूसी दूर कर बालों को मजबूत बनाते है ये आयुर्वेदिक हर्ब

Published on: September 22, 2024

The Khabar Xpress 22 सितम्बर 2024। बालों की ग्रोथ को रोकने वाली कई तरह की समस्या होती है। इन सभी समस्याओं में से रूसी सबसे अधिक परेशान करती है। रूसी की समस्या जाड़ा, गर्मी, बारिश तीनों मौसम में होती है। गर्मी में स्कैल्प और हेयर में पसीना जमने के कारण यह अधिक परेशान करता है। यह हमारे बालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके कारण रूसी की समस्या आम है। आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटी है, जो डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करती है।

हेयर ग्रोथ को कैसे मदद करता है आयुर्वेद

स्कैल्प पर परतदार सफेद रूसी स्कैल्प की संवेदनशीलता, उस पर तेल जमा होने या या अन्य कारण से हो सकती है। ड्राई स्किन वाले लोगों में परतदार रूसी होने की संभावना अधिक होती है। तैलीय त्वचा वाले लोगों में चिपचिपी रूसी होने की संभावना अधिक होती है। अध्ययन बताते हैं कि स्किन एलर्जी भी रूसी का कारण हो सकती है।

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां स्किन को साफ कर जरूरी पोषण देती हैं। इससे सीबम ग्लैंड अच्छी तरह प्रतिक्रिया करते हैं और ड्राईनेस खत्म होती है।

बालों का झड़ना

यदि स्किन अधिक ऑयली है, तो हर्ब तेल को सोखकर बालों और स्कैल्प को उचित नमी देता है।यदि डैंड्रफ का इलाज नहीं किया जाता है, तो यह बालों की कई अन्य समस्याओं जैसे बालों का झड़ना और बालों के खराब विकास का कारण बन सकता है। साथ ही, पिंपल्स, पीठ पर मुंहासे और सोरायसिस जैसे अन्य साइड इफेक्ट भी डैंड्रफ के साथ आते हैं।

डैंड्रफ खत्म करने के लिए जरूरी हर्ब

1 एक्स्ट्रा ऑयल हटाने वाला बहेड़ा

बहेड़ा जिसे बिभीतकी के नाम से भी जाना जाता है। यह बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और मिनरल से समृद्ध होता है। यह एक्स्ट्रा आयल हटाकर तेल संतुलन बनाता है। यह रूसी पर नियंत्रण रखकर खोपड़ी को साफ करता है। इस फल के पौष्टिक गुण इसे रूसी के लिए आयुर्वेदिक बाल उपचार में एक आवश्यक घटक बनाते हैं।

कैसे करें उपयोग

बालों पर लगाने के लिए बहेड़ा फल को पीस लें। इसे दही, शहद या एलोवेरा जेल के साथ पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों पर समान रूप से फैलाएं। 20 मिनट के बाद धो लें। सर्वोत्तम परिणाम के लिए इस मास्क का प्रयोग सप्ताह में दो बार करें।

2 एंटी बैक्टीरियल अदरक

अदरक एंटी बैक्टीरियल एजेंट है, जो रूसी और अन्य फंगल संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है। यह मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन का भी स्रोत है, जो बालों के विकास में मदद करता है।

Adrak shots ke fayde
अदरक मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन का भी स्रोत है, जो बालों के विकास में मदद करता है।

कैसे करें उपयोग

दही के साथ 1 टेबलस्पून अदरक पाउडर मिक्स कर लें। इसे सिर पर लेप के रूप में लगाएं। बालों को धोने से पहले अदरक के रस को बालों के जड़ में लगाया जा सकता है। अदरक के तेल को भी लगाया जा सकता है।

3 एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट नीम

नीम एक बेहतरीन एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। इसमें खून को साफ करने और रूसी को दूर रखने के भी गुण हैं। यह पत्ती फैटी एसिड, विटामिन ई, लिमोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट का भी एक संभावित स्रोत है।

कैसे करें उपयोग

बालों को धोने के लिए नीम के उबले हुए पानी का उपयोग किया जा सकता है। इससे रूसी के कारण होने वाली खुजली और जलन कम हो जाती है। स्थायी राहत के लिए नीम की पत्तियों का चूर्ण बनाकर लेप की तरह नियमित रूप से प्रयोग किया जा सकता है। नीम पाउडर को दही के साथ मिक्स कर भी लगाया जा सकता है।

4 एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मेथी

मेथी विटामिन ए, बी, और सी, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और प्रोटीन से भरपूर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। मेथी का पेस्ट सिर की त्वचा को नमी देता है। तेल का संतुलन बनाए रखता है। रूसी को रोकता है और सिर को स्वच्छ रखता है।

Methi body odour ko dur karta hai
मेथी  रूसी को रोकता है और सिर को स्वच्छ रखता है।

कैसे करें उपयोग

डैंड्रफ से राहत पाने के लिए मेथी के बीज को रात भर भिगोकर रखें। इसका पेस्ट बनाएं। हेयर मास्क के रूप में स्कैल्प पर लगाएं। रूसी खत्म करने के लिए मेथी युक्त हेयर लेप या हेयर ऑयल का भी उपयोग किया जा सकता है।

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment