एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ठुकरियासर में बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, माहौल बिगाड़ने के लिए सरपंच पुत्र ने ही दिया वारदात को अंजाम

Published on: September 21, 2024

The Khabar Xpress 21 सितंबर 2024। शुक्रवार कल 20 सितम्बर को बिजली विभाग के जेईएन और ठुकरियासर सरपंच के बीच सड़क भिड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सरपंच अमराराम गांधी और सरपंच पुत्र बुधराम गांधी की गिरफ्तारी के बाद ठुकरियासर ग्राम पंचायत भवन में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने की सूचना आने पर पूरा पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना वृताधिकारी निकेत पारीक और थानाधिकारी इन्द्रकुमार ने सुबह से ही ठुकरियासर में लवाजमे के साथ डेरा डाल दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घण्टो के अंदर ही मुजरिमो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

ये था मामला

कल 20 सितम्बर को बिजली विभाग के जेईएन नारायण शुक्ला और ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी बीच सड़क ही भीड़ गए। इस पर संज्ञान लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार ने मुकद्दमा दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने सरपंच व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद ठुकरियासर पंचायत भवन में स्थित बाबा साहब की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करनी शुरू कर दी।

सरपंच पुत्र ने ही खंडित की बाबा साहब की मूर्ति

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी इन्द्रकुमार ने बताया कि मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गयी और टीम द्वारा अपने सूत्रों को सचेत कर दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि ठुकरीयासर गांव के पंचायत भवन में लगी अंबेडकर की मूर्ति को सरपंच के पुत्र नरसीराम व भांजे हनुमान ने ही तोड़कर पुलिस का ध्यान भटकाने का प्रयास किया था। सरपंच व सरपंच पुत्र पर हुई कानूनी कार्यवाही से पुलिस का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भवन में लगी अंबेडकर की मूर्ति को स्वयं खंडित करके ऑफिस के कागजात को फाड़कर अधिकारियों को फसाने की साजिश रची थी। जिसको पुलिस ने गहन अनुसंधान के बाद पूरी तरह से विफल कर दिया और पुलिस टीम द्वारा पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले का 12 घण्टे में पटाक्षेप कर दिया और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी रही खास भूमिका

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना वृताधिकारी निकेत पारीक के सुपरविजन में थाना अधिकारी इंद्र कुमार के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम में सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल हरिराम मीणा, कॉन्स्टेबल महिपाल, पुनीत, अनिल कुमार, मोहन लाल की टीम द्वारा इस मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अधिकारियों की तत्परता से क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश को पुरी तरह से नाकाम कर दिया गया ।

अंबेडकर मूर्ति तोड़ने अराजकता फैलाने माहौल खराब करने के आरोप में नरसीराम पुत्र अमराराम व हनुमान राम पुत्र मोहन राम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं सरपंच अमरा राम गांधी व उसके पुत्र बुधराम को आज न्यायालय में पेश किया गया और वापस राज कार्य में बाधा सरकारी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में दोबारा गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment