एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश उत्सव मनाया, विधायक सारस्वत ने सौंपी आवास की चाबी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया मोमासर में निर्मित महाविद्यालय व पंचायत भवन का वर्चुअल उद्घाटन

Published on: September 17, 2024

The Khabar Xpress 17 सितंबर 2024। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों के लाभार्थियों के गृह प्रवेश का उत्सव मंगलवार को पंचायत समिति के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में मनाया गया।
कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी श्री किशन नाथ सिद्ध, आवास प्रभारी श्री गिरधारी दास स्वामी और श्री हेमनाथ जाखड सहित क्षेत्र के सरपंचों की उपस्थिति में आवासों की चाबियां लाभार्थियों को दी गई। इस अवसर पर उन्हें तिलक लगाकर, माला पहनाकर, श्रीफल मिठाई, पूर्णता प्रमाण पत्र एवं शॉल ओढाकर उत्सवपूर्वक चाबियां सुपुर्द कर आवासों के प्रवेश करवाया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया मोमासर के महाविद्यालय व पंचायत भवन का वर्चुअल उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोमासर में नवनिर्मित वाचनालय एवं महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में विधायक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात विधायक द्वारा ग्राम पंचायत मोमासर में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम के तहत श्रमदान किया गया।

मोमासर में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल एवं मोमासर सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती ने श्रमदान किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

Leave a Comment